Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत की जनता के आशीर्वाद से हम चंपावत के विकास के साथ ही उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की देवतुल्य जनता द्वारा दिए गए समर्थन मत एवं स्नेह प्यार से मैं भावुक हूं। उन्होंने कहा चंपावत की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्य बाजार चंपावत में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत विधानसभा से ऐतिहासिक जीत ( *55025 वोटों से विजयी रहे*) दिलवाने हेतु जनता एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की देवतुल्य जनता द्वारा दिए गए समर्थन मत एवं स्नेह प्यार से मैं भावुक हूं। उन्होंने कहा चंपावत की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा, उन्होंने चंपावत से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति दिए ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नहर कवरिंग कार्य का किया निरीक्षण दिए निर्देश

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नहर कवरिंग कार्य का किया निरीक्षण दिए निर्देश हल्द्वानी 02 जून, 2022- कालाढूंगी विधानसभा में प्रदेश के युवा और कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौपुला से ऊंचापुल,हिम्मतपुर तल्ला और पनचक्की, चौपुला,कठघरिया से कमलवागांजा तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नहर कवरिंग कार्य के पूर्ण होने से यह मार्ग बाईपास का काम करेंगे जिससे हल्द्वानी शहर की ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री से अवशेष धनराशि जारी करने का अनुरोध किया जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र अवशेष धनराशि जारी कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक बंशीधर भगत ,मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट जी ,मंडल महामंत्री कमल पांडे , विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ,तनुज नैनवाल ,राजेश कुमार शर्मा व अन्य उपस्...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रदेश सरकार मोदी की कार्यसंस्कृति का अनुसरण करते हुए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रदेश सरकार मोदी की कार्यसंस्कृति का अनुसरण करते हुए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया पढे पूरी रिपोर्ट   बीते आठ वर्षों में देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। देश एक सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा इन आठ सालों में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है: मुख्यसेवक धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा बीते आठ वर्षों में देश का मान-सम्मान पूरी दुनिय...

चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर देश भर से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया

Uncategorized
चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर देश भर से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया   फर्जी वेबसाइट बनाकर हेली सेवा के नाम पर अब तक करीब 15 लाख से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी श्वेता चौबे ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि चमोली पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर देश भर से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लोगों से 15 से 20 लाख रुपये तक ठगे हैं। पुलिस के अनुसार 15 मई को उत्तर प्रदेश से बदरीनाथ आए अंबरीश कुमार ने बदरीनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर ...

मुख्यमंत्री ने कहा की सीएम सचिवालय में फाइलों के निस्तारण के लिये समय सीमा निर्धारित की जाए और उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने कहा की सीएम सचिवालय में फाइलों के निस्तारण के लिये समय सीमा निर्धारित की जाए और उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए     मुख्यमंत्री धामी के अफसरों को निर्देश : चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की लगातार माॅनिटरिंग हो श्रद्धालुओं को असुविधा या परेशानी का सामना न करना पङे। पंजीकरण की व्यवस्था में जरूरत होने पर और सुधार किया जाए।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के विद्युत लोकपाल सुभाष कुमार, मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूङी, आनंदबर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, आर मीनाक्षी सुन्दरम   सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की...

पौड़ी गढ़वाल : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबो में पहली बार हर्निया की सर्जरी( श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा पीपीपी मोड पर चलाया जा रहा स्वास्थ्य केन्द्र

Uncategorized
पौड़ी गढ़वाल : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबो में पहली बार हर्निया की सर्जरी( श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा पीपीपी मोड पर चलाया जा रहा स्वास्थ्य केन्द्र   पाबो। जिला अस्पताल पौड़ी के अन्तर्गत संचालित सामदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबो में पहली बार हर्निया की सफल सर्जरी हुई। इससे पूर्व हर्निया की सर्जरी व अन्य सर्जरी के मामालों के लिए क्षेत्रवासियों को जिला अस्पताल पौड़ी या बेस अस्पताल श्रीनगर जाना पड़ता था। यह खबर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। पाबो सेंटर में सर्जन की उपलब्धता, हर्निया की सर्जरी की सुविधा होने व सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। यह जानकारी जिला अस्पताल, पौड़ी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीके जैन ने दी। पौड़ी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीके जैन ने बताया कि थलीसैण, पौड़ी निवासी 19 वर्षीय महिला क...

चंपावत उपचुनाव में मतदान शांति से निपट गया। बारिश होने के बावजूद 64.14 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।*

Uncategorized
*चंपावत उपचुनाव में मतदान शांति से निपट गया। बारिश होने के बावजूद 64.14 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।* जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। एसपी देवेंद्र पींचा और सीओ बीसी पंत के नेतृत्व में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त था। चार (टनकपुर वन पंचायत, छीनीगोठ, पचपकरिया और दियारतोली) बूथों पर ईवीएम, वीवीपैट में खामी आने से 20 मिनट से एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। चंपावत सीट से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी टक्कर दे रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि चंपावत सीट पर 96213 मतदाताओं में से 61711 (64.14) ने मतदान किया। अभी अंतिम आंकड़े नहीं मिल सके हैं और ना ही महिला-पुरुष मतदान का प्रतिशत मिल सका है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सभी ब...

गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ली गई, तम्बाकु मुक्त समाज श्रीबनाने की शपथ

Uncategorized
 गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ली गई, तम्बाकु मुक्त समाज श्रीबनाने की शपथ देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग कैंपस में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मंे जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कैंपस परिसर में छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को तम्बाकू का सेवन न करने व तम्बाकू मुक्त समाज में युवाओ की भूमिका पर शपथ दिलाई गई। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एक मुहिम के तहत काम कर रहा है। समय समय पर छात्र-छात्राओं और अध्यापकों के सहयोग से समाज में जागरूकता लाने के कार्य किये जा रहे हैं। मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्ववि़द्यालय पथरी बाग कैंपस में कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ उदय सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वंदना सेमवाल ने किया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तम्बाकु मुक्त समाज का संदेश दिया। उन्होंने संदेश दिया कि तम्बाकु का सेवन घर समाज व...

डॉ.कल्पना सैनी ने किया अपना नामांकन पत्र दाखिल, राज्यसभा जाने वालीं प्रदेश की दूसरी महिला सदस्य बनेंगी

Uncategorized
डॉ.कल्पना सैनी ने किया अपना नामांकन पत्र दाखिल, राज्यसभा जाने वालीं प्रदेश की दूसरी महिला सदस्य बनेंगी राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश कार्यालय में सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में विधायकों को प्रस्तावक बनाने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशी डॉ.सैनी विधान मंडल भवन पहुंची, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी का दिन ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रतिभाग किया ,प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान दुनियां में बढ़ा है बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रतिभाग किया ,प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान दुनियां में बढ़ा है बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शिमला में गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रतिभाग किया उन्होंने अनेक राज्यों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया, जो सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से अधिक किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की 11वीं किस्त का डिजीटल हस्तांतरण किया। देश के 1500 से अधिक स्थानों से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में लोग जुड़े थे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखण्ड के 08 लाख 89 हजार 695 किसानों को 177.94 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई। आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में गरीब कल्याण सम्मेलन...