Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत, एवं डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद मनोनीत होनें पर भव्य स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी मेहनत एवं समर्पण भाव ने उत्तराखंड में पुनः सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का कार्य किया है। उन्होने सांसद कल्पना सैनी को राज्यसभा हेतु निर्विरोध चुने जाने बधाई देते हुए कहा की बहन कल्पना सैनी जी को इस नई भूमिका नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि कल्पना सैनी जी इस दायित्व को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होने कहा राज्यसभा में आपकी उपस्थिति से पूरे उत्तराखंड को आपके अनुभव का लाभ मिलेगा और स...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के जीवन पर आधारित उपन्यास ’’तप और तपस्या’’ से प्रेरणा मिलने के साथ ही हमेशा मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के जीवन पर आधारित उपन्यास ’’तप और तपस्या’’ से प्रेरणा मिलने के साथ ही हमेशा मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशंक’, डॉ0 महेश शर्मा, उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामण्डलेश्वर स्वामी नैसर्गिका गिरि जी व अन्य महानुभावों ने रविवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के त्यागपूर्ण आध्यात्मिक जीवन पर केन्द्रित श्रीमती शोभा त्रिपाठी की औपन्यासिक कृति-’’तप और तपस्या’’ का जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के सान्निध्य में लोकार्पण किया। कार्यक्र...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के उचित समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा जाय एवं उन पर हुई कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास क...

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित करता है।

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित करता है। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आपातकाल का जिक्र कर बताया कि किस तरह से देश की महान जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से आपातकाल को हटा कर फिर से लोकतंत्र स्थापित किया। लोकतंत्र इस देश की संस्कृति का मूल आधार है।  प्रधानमंत्री ने एथलीट नीरज चोपड़ा और क्रिकेटर मिताली राज के बारे में  भी बताया। दोनों खिलाडियों ने साधारण पृष्ठभूमि से होते हुए भी अपनी मेहनत, जुनून और योग्यता से देश का मान सम्मा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बिगवाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय पहुॅचकर ’’आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने एंव जेलों की यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 27 लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बिगवाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय पहुॅचकर ’’आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने एंव जेलों की यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 27 लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवारजनों का सम्मान करते हुए कहा कि वास्तव में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने में स्वयं को गौरव एवं सम्मानित महसूस कर रहा हूॅ। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु देश की जनता एवं युवाओं ने अद्भुत जोश व उमंग से कहा था कि सिंहासन खाली करो जनता आ रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान एवं सतत् रूप से आपातकाल के खिलाफ लम्बे संघर्ष के परिणाम स्वरूप आज देश व...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनसे नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में राज्य सरकार नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को प्राथमिकता के आधार पर कर रही है।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के विकास के इकोलोजी और इकोनोमी में संतुलन पर फोकस किया जा रहा है। वनाग्पि को रोकने के लिए प्रभावी योजना पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने समस्त राष्ट्रीय पार्कों / वन्य जीव विहारों की परिधि से एक किमी0 की दूरी में स्थित क्षेत्र को ईको-सेंसेटिव जोन घोषित किये जाने संबंधी मा० न्यायालय के आदेश दिनांक 03.06. 2022 से उत्तराखण्ड जैसे वन बाहुल्य प्रदेशों को यथावश्यक छूट प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के स्तर से रिव्यू पिटीशन दायर करने का अनुरोध किया। ...

*चारधाम यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य: महाराज*

Uncategorized
*चारधाम यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य: महाराज* देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य बताया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आएं और पंजीकरण करके ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान बगैर पंजीकरण के यात्रा करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों का पंजीकरण बहुत ही जरूरी है। महाराज ने कहा कि पंजीकरण के द्वारा ही सरकार को यात्रियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त हो पाती है और किसी भी प्रकार की अवांछित घटना की दशा में पंजीकरण में दी गई जानकारी एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से ही संबंधित यात्री और उनके...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमालयी एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सीएसआईएसएसी (कम्पोनेंट-1)  में अनुमन्य अनुदान को 20 प्रतिशत से बढाकर 40 प्रतिशत किये जाने का अनुरोध किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा सहायतित एवं सहकारिता द्वारा अनुदानित CSISAC (Component-1) के तहत राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना संचालित की जा रही है। राज्य में सहकारी क्षेत्र में गठित विभिन्न सहकारी संस्थाओं को व्यवसायिक रूप से शुद्ध इकाई बनाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वाकांक्षी योजना प्रस्तुत की गयी है।  इसमें संयुक्त सहकारी खेती व अन्य कृषि एवं सहवर्ती व्यवसायों को सा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने जमरानी बाँध परियोजना पर शीघ्र कार्य प्रारम्भ कराये जाने के लिए प्रस्तावित परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वृहत सिंचाई) के अन्तर्गत स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। साथ ही 300 मेगावाट की बावला नन्द प्रयाग जल विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन की शीघ्र स्वीकृति प्रदान किये जाने का भी अनुरोध किया।  मुख्यमंत्री ने किसाऊ परियोजना के एमओयू में कुछ प्रावधानों को शामिल करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की महत्वाकांक्षी जमरानी बांध बहुउददेशीय परियोजना के तहत जनपद नैनीताल में गौला नदी पर हल्द्वानी शहर से 10 कि०मी० अपस्ट्रीम मे नदी तल से 130.60 मी० ऊँचा कक्रीट ग्रेविटी बाँध निर्मित किया जा...