Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक*

Uncategorized
*खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक* *29 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना का शुभारंभ-रेखा आर्या* *8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को खेल छात्रवर्ती देने का किया जाएगा शुभारंभ-रेखा आर्या* *देहरादून*: आज यमुना कॉलोनी स्थित अपने कैंप कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में खेल विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा और विमर्श किया गया। मंत्री ने इस दौरान 29 अगस्त को मनाए जाने वाले खेल दिवस के ऊपर अधिकारियों के साथ चर्चा की। मंत्री महोदया ने बताया कि 29 अगस्त को मनाये जाने वाले खेल दिवस के मौके पर 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना का शुभारंभ भी किया जाएगा,साथ ...

चम्पावत जिले में विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि औद्यागिक आदि क्षेत्रों में पायलट के रूप में कार्य किया जा रहा है चम्पावत को सभी क्षेत्रों में मॉडल जिला बनाया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
चम्पावत जिले में विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि औद्यागिक आदि क्षेत्रों में पायलट के रूप में कार्य किया जा रहा है चम्पावत को सभी क्षेत्रों में मॉडल जिला बनाया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला मुख्यालय चंपावत के मुड़ियानी स्थित माँ पूर्णागिरि कॉलेज आफ एजुकेशन के बहुउद्देश्यीय शैक्षिक परिसर के शिलान्यास एवं हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने बहुउद्देश्यीय शैक्षिक परिसर के शिलान्यास के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि इस शैक्षणिक संस्थान से निश्चित रूप से चंपावत शिक्षा का हब बनेगा। जिससे यहाँ के बच्चों व युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। यहां के बच्चे चंपावत जिले के साथ राज्य एवं देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने संस्थान के संचालन को बधाई देते...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला मुख्यालय चंपावत के निकट चौकी गांव स्थित ओम होटल में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला मुख्यालय चंपावत के निकट चौकी गांव स्थित ओम होटल में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देशका अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए इस प्रकार के समारोह का आयोजन करता है जो कि एक सराहनीय कार्य है जिससे लोगो को विभिन्न सरकारी जानकारियां मिलती है और लाभार्थी लाभान्वित भी होते है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सीमांत क्षेत्रों में भी अपनी सेवाए दे रहे है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से बैंक लोगो को लाभान्वित कर रहे है। कहा कि आज का समय डिजिटल ट्रांजैक्शन का है और भारत वर्तमान में तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है, आज भारत में लगभग 40 प्रतिशत ट्रांजैक्शन डिजीटली हो रहा है। उन्होने कहा कि आने वाले समय...

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलास्तरीय टास्क फोर्स को एक्टिव मोड पर रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबन्ध को लागू करवाया जाए।

Uncategorized
मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलास्तरीय टास्क फोर्स को एक्टिव मोड पर रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबन्ध को लागू करवाया जाए। मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के हेतु गठित स्पेशल टास्क फोर्स की तृतीय बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने कहा कि सिर्फ सिंगल यूज प्लास्टिक ही नहीं, बल्कि हर प्रकार के प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए एवं आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलास्तरीय टास्क फोर्स को एक्टिव मोड पर रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबन्ध को लागू करवाया जाए। इसके उद्योग से जुड़े लोगों और व्यापारियों को भी शामिल करते हुए प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कि कौन से प्लास्टिक...

कांवड़ यात्रा में दुरस्त रखें स्वास्थ्य व्यवस्थाः डॉ0 धन सिंह रावत*

Uncategorized
*कांवड़ यात्रा में दुरस्त रखें स्वास्थ्य व्यवस्थाः डॉ0 धन सिंह रावत* *कहा, मुख्य चिकित्साधिकारी रखें व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी* *कांवड़ यात्रा क्षेत्र में संचालित होंगे 40 चिकित्सा सुविधा केंद्र* *डेंगू संक्रमण को लेकर उठायें प्रभावी कदम, चलायें सघन अभियान* *एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश में शीघ्र तैनात होगा सर्जन* कावाड़ यात्रा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का चाक-चौबंद रखा जाय। यात्रा के दौरान जरूरतमंदों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की जाय। कांवड यात्रा क्षेत्र में संबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखेंगे। यात्रा क्षेत्र में 40 चिकित्सा सुविधा केन्द्र संचालित होंगे, जिनमें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। बरसात में डेंगू का ख़तरा बढ़ जाता है, डेंगू संक्रमण से बचने के लिये अभी से प्रभावी कदम उठाये जाये। डेंगू के मरीजों का प्राथमिक...

उत्तराखंड राज्य के लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत् गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण एवं गंगा तटों पर जनसुविधा विकसित किये जाने हेतु लगभग 25 करोड़ की लागत की 3 परियोजनाओं को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी है मुख्यमंत्री ने जताया पीएम मोदी का आभार

Uncategorized
*उत्तराखण्ड राज्य में नमामि गंगे परियोजना के तहत् गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण एवं गंगा तटों पर जनसुविधा विकसित किये जाने हेतु लगभग 25 करोड़ की लागत की 03 परियोजनाओं को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की 43वीं कार्यकारी समिति की बैठक में सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत् स्वीकृत परियोजनाएं उत्तराखण्ड में माँ गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण परियोजनाएं है। जी0 अशोक कुमार, महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न 43वीं कार्यकारी समिति की बैठक में उत्तराखण्ड राज्य से उदय राज सिंह , अ...

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत एवं लोहाघाट विधानसभाओं की कुल एक अरब तीन करोड़ सत्तर लाख चौवन हजार रुपये (10370.54 लाख) की लागत की कुल 42 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी द्वारा बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत में आयोजित चम्पावत एवं लोहाघाट विधानसभाओं की कुल एक अरब तीन करोड़ सत्तर लाख चौवन हजार रुपये (10370.54 लाख) की लागत की कुल 42 (19$23) योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। जिसमे चम्पावत की 9 योजनाओं का लोकार्पण व 14 योजनाओं का शिलान्यास के साथ ही लोहाघाट विधानसभा की 3 योजनाओं का लोकार्पण व 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिले के विकास हेतु अनेक घोषणाऐ की गई। जिसमें जिले के 100 सरकारी विद्यालयों का रूपांतरण किया जाएगा। नाबार्ड मद से औद्योनिक विकास किया जाएगा। मुंडयानी में उद्यान फॉर्म बनाया जाएगा। चंपावत में एडवेंचर पार्क का निर्माण, चंपावत में शूटिंग रेंज बनाया जाएगा जिस हेतु जिलाधिकारी भूमि का चयन करेंगे। उनके द्वारा जिला मुख्यालय में पुस्तकालय हेतु अपनी विधायक न...

श्री दरबार साहिब में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का महापर्व, देहरादून मेयर गामा ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में लिया भाग प्रधानमंत्री मोदी के सामाजिक जीवन पर लिखी गई पुस्तक मोदी@20 की प्रति श्री महाराज जी को की भेंट

Uncategorized
श्री दरबार साहिब में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का महापर्व श्री दरबार साहिब में हुई विशेष पूजा अर्चना, लंगर व प्रसाद वितरित किया गया, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन उत्तराखण्ड सरकार के प्रतिनिधि के रूप में देहरादून मेयर सुनील गामा ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में लिया भाग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामाजिक जीवन पर लिखी गई पुस्तक मोदी@20 की प्रति श्री महाराज जी को भेंट की देहरादून। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब देहरादून में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। संगतों ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका व श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा महापर्व के अवसर पर श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रदेशवासियों व देशवासियो...

उत्तराखण्ड राज्य में नमामि गंगे परियोजना के तहत् गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण एवं गंगा तटों पर जनसुविधा विकसित किये जाने हेतु लगभग 25 करोड़ की लागत की 03 परियोजनाओं को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की 43वीं कार्यकारी समिति की बैठक में सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।*

Uncategorized
*उत्तराखण्ड राज्य में नमामि गंगे परियोजना के तहत् गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण एवं गंगा तटों पर जनसुविधा विकसित किये जाने हेतु लगभग 25 करोड़ की लागत की 03 परियोजनाओं को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की 43वीं कार्यकारी समिति की बैठक में सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत् स्वीकृत परियोजनाएं उत्तराखण्ड में माँ गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण परियोजनाएं है। जी0 अशोक कुमार, महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न 43वीं कार्यकारी समिति की बैठक में उत्तराखण्ड राज्य से उदय राज सिंह...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, ननूरखेड़ा में ‘बाल वाटिका कक्षा’ का शुभारम्भ किया। बाल वाटिका के शुभारम्भ के साथ ही उत्तराखण्ड राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की शुरूआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, ननूरखेड़ा में ‘बाल वाटिका कक्षा’ का शुभारम्भ किया। बाल वाटिका के शुभारम्भ के साथ ही उत्तराखण्ड राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की शुरूआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय भवन का लोकार्पण एवं एस.सी.ई.आर.टी भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों में उद्यमिता के विकास के लिए कौशलम् पुस्तक एवं कैरियर कार्ड का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि इस क्षेत्र के जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति जीर्ण-शीर्ण हो रही है, उनकी मरम्मत की जायेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक ‘मोदी @ 20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’सौंपी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा ...