Wednesday, November 4News That Matters

Author: admin

अन्तर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Uncategorized
अन्तर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरु राम राय विश्ववि़द्यालय, स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 20 ग्रामीण महिलाओं ने फल प्रसंस्करण एवं मशरुम उत्पादों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) यू. एस. रावत ने ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक आर्थिक परिदृश्य में परिवर्तन हेतु ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। माननीय कुलपति महोदय ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास म...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा चंपावत के टनकपुर स्थित ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा चंपावत के टनकपुर स्थित ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन किया।   इस अवसर पर उन्होंने वृहद रोजगार मेले शुभारंभ करने के साथ ही चंपावत जिले की दोनों विधानसभा चंपावत व लोहाघाट अंतर्गत 8417.93 लाख की कुल 30 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्मित लाइब्रेरी, प्रयोगशाला एवं स्मार्ट कक्षा का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में महिला छात्रावास का निर्माण कार्य किए जाने एवं कॉलेज के अतिथि शिक्षकों को उच्च शिक्षा की भांति तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत मासिक स्तर पर मानदेय दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमं...

खटीमा पहुंचते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धान मण्डी का औचक निरीक्षण किया

Uncategorized
खटीमा पहुंचते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धान मण्डी का औचक निरीक्षण किया किसानों के धान के एक-एक दाने का तौल सुनिश्चित हो : सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचते ही कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और हमारे किसानों का धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी हैं। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने तथा प्राथमिकता से प्रदेश के किसानों का धान खर...

शौर्य दीवार से युवाओं को मिलेगी देशभक्ति की प्रेरणाः डॉ0 धन सिंह रावत

Uncategorized
शौर्य दीवार से युवाओं को मिलेगी देशभक्ति की प्रेरणाः डॉ0 धन सिंह रावत *डॉ0 रावत ने देहरादून महाविद्यालय में किया शौर्य दीवार का अनावरण* *कहा, राजकीय महाविद्यालय देहरादून को शीघ्र उपलब्ध की जायेगी भूमि* देहरादून, 14 अक्टूबर 2022 राजकीय महाविद्यालय देहरादून (शहर) में आज उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा शौर्य दीवार का अनावरण किया गया, जिसे ‘वीर भोग्य वसुंधरा’ नाम दिया गया है। डॉ0 रावत ने कहा कि शौर्य दीवार से युवाओं को देशभक्ति की प्रेरण मिलेगी, इसके लिये प्रत्येक शिक्षण संस्थान में शौर्य दीवार होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नवसृजित महाविद्यालय की तमाम समस्याओं को शीघ्र दूर कर दिया जायेगा साथ ही महाविद्यालय को दो माह के भीतर भूमि उपलब्ध करा दी जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज राजकीय महाविद्...

43 लाख बच्चों को मिलेगी कृमिनाशक दवाः डॉ0 धन सिंह रावत

Uncategorized
43 लाख बच्चों को मिलेगी कृमिनाशक दवाः डॉ0 धन सिंह रावत कृमि संक्रमण रोकने के लिये जरूरी है दवा का सेवन प्रदेशभर के स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जायेगी डोज. देहरादून, 14 अक्टूबर 2022 स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज श्री गुरू नानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रेमनगर देहरादून में बच्चों को कृमिनाशक दवा खिला कर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेशभर में 43.55 लाख बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जायेगी। जिसमें स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की बड़ी भूमिका होगी। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को शिक्षा विभाग सहित अन्य रेखीय विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गई

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गई   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। सेना को राज्य सरकार से सहयोग की जो अपेक्षाएं होंगी, उनको प्राथमिकता में रखते हुए उचित हल निकाला जायेगा। आज जो समन्वय बैठक हुई है, इसका आउटपुट निकालना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश है। जन सुविधा एवं सेना की सुविधा हेतु विभिन्न गतिविधयों के लिए जहां संयुक्त सर्वे की जरूरत है। जिला प्रशासन के अधिकारी एवं सैन्य अधिकारी संयुक्त सर्वे कर 03 सप्ताह के अन्दर शासन को रिपोर्ट दें, ताकि उन समस्याओं का उचित निदान करवाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस...

12 नवंबर से दून में होगा वैली ऑफ वर्ड्स का छठा संस्करण..पहली बार उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग भी होंगे सहयोगी

Uncategorized
12 नवंबर से दून में होगा वैली ऑफ वर्ड्स का छठा संस्करण..पहली बार उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग भी होंगे सहयोगी देहरादून। आगामी 12-13 नवंबर को देहरादून में वैली ऑफ वर्ड्स का छठा संस्करण आयोजित किया जाएगा। यह पहला अवसर है जब उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग भी इस आयोजन में सहयोगी होंगे। वैली ऑफ वर्ड्स में इस बार 100 लेखक, 40 सेशन और 10 किताबों का विमोचन आकर्षण होगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार एवं सेवानिवृत्त आईएएस संजीव चोपड़ा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैली ऑफ वर्ड्स का शुभारंभ उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह करेंगे जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। 13 नवंबर को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंन...

आम जनता से भेंट कर मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्यायें… अधिकारियों को कहा संवेदनशीलता के साथ करें जनता की समस्याओं का निराकरण

Uncategorized
आम जनता से भेंट कर मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्यायें... अधिकारियों को कहा संवेदनशीलता के साथ करें जनता की समस्याओं का निराकरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी भी है। जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो इसके लिये जिलाधिकारियों को प्रतिमाह अपने-अपने जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने एवं बीडीसी की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्द...

राज्य गठन के बाद धामी पहले मुख्यमंत्री है जिनके द्वारा राज्य के हर क्षेत्र का समान रूप से विकास किये जाने के लिए प्रत्येक विधायक से चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा क्यों न हो, से क्षेत्र की आवश्यकता और जनहित की दृष्टि से विकास योजनाओं के प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं

Uncategorized
राज्य गठन के बाद धामी पहले मुख्यमंत्री है जिनके द्वारा राज्य के हर क्षेत्र का समान रूप से विकास किये जाने के लिए प्रत्येक विधायक से चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा क्यों न हो, से क्षेत्र की आवश्यकता और जनहित की दृष्टि से विकास योजनाओं के प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी विधायकगणो से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की व्यापक जनहित से जुड़ी 10 औचित्यपूर्ण आवश्यक विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्राथमिकता के क्रम में तैयार करते हुए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है   उत्तराखण्ड में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड राज्य का दशक होगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है। उत्तराखण्ड में प्रत्येक क्षेत्र का योजनाबद्ध...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व यूसैक के बीच बहुउद्देश्यीय बिन्दुओं पर करार

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व यूसैक के बीच बहुउद्देश्यीय बिन्दुओं पर करार दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान के अन्तर्गत हिमालयन चुनौतियों को जानने समझने का मिलेगा अवसर देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (यूसैक) उत्तराखण्ड के बीच को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। नई तकनीक के माध्यम से उत्तराखण्ड में वनाग्नि की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स बनाएंगे। वनाग्नि व भूमि कटान की समस्याओं को लेकर आधुनिक माॅडल्स पर काम करेंगे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डाॅ दीपक साहनी व उत्तराखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (यूसैक) उत्तराखण्ड के निदेशक प्रो. एम.पी.एस. बिष्ट ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर कैंपस में साइन हुए एमओयू के बारे में कुलसचिव डाॅ दीपक साहनी ने जानकारी दी कि उत्तराखण्...