Friday, November 6News That Matters

Author: admin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजिथैरेपी विभाग में शाम की ओपीडी सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। मरीजों की अस्पताल प्रशासन से लंबे समय से यह मांग थी कि फिजियोथेरेपी विभाग में सुबह की शिफ्ट के अलावा शाम को भी फिजियोथैरेपी सेवाएं संचालित की जाएं।

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फिजियोथैरेपीकी सांयकालीन ओपीडी सेवाएं शुरू देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजिथैरेपी विभाग में शाम की ओपीडी सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। मरीजों की अस्पताल प्रशासन से लंबे समय से यह मांग थी कि फिजियोथेरेपी विभाग में सुबह की शिफ्ट के अलावा शाम को भी फिजियोथैरेपी सेवाएं संचालित की जाएं। अस्पताल प्रशासन ने शाम 4ः00 बजे से 7ः00 बजे तक मरीज़ों के सेवार्थ फिजियोथैरेपी की सेवाएं शुरू कर दी गई है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय पंडिता ने दी। फिजियोथैरेपी विभाग में सुबह की शिफ्ट की तरह ही शाम की ओपीडी में भी कमर दर्द, गर्दन दर्द, लेकवा, चेहरे का लकवा, एड़ी का दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी व अकड़न, स्लिप डिस्क, गठिया, जोड़ों का दर्द, सर्जरी या प्लास्टर के बाद जोड़ों का जाम होना, जन्मजात बच्चों के पैर का टेढ़ा होना, खेल के दौरान च...

फोटो: सचिवालय परिसर स्थित एफ०आर०डी०सी० में अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री जोशी

Uncategorized
फोटो: सचिवालय परिसर स्थित एफ०आर०डी०सी० में अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री जोशी   देहरादून, 10 नवम्बर। प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास गणेश जोशी ने गुरुवार को सचिवालय परिसर स्थित एफआरडीसी में पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों हेतु उच्च गुणवत्ता वाले फल एवं पौधों का चिन्हीकरण एवं उनकी आपूर्ति हेतु वृहद कार्ययोजना तैयार किये जाने के संबंध में बैठक आहूत की गई । बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से शीतकालीन फल पौधों की डिमांड को लेकर जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि इस बार सेब की सवा दो लाख, आडू 62 हजार, पूलम 35 हजार, कीवी 65 हजार, खुमानी 18 हजार पौधों की डिमांड आई है। वही मंत्री जोशी ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा यहां काफी कम है। जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को एक्शन प्लान बनाने क...

प्रदेश में आयुष्मान के कीर्तिमानः 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा

Uncategorized
प्रदेश में आयुष्मान के कीर्तिमानः 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं 10 अरब से अधिक प्रदेश में अब तक बन चुके हैं 48.82 लाख आयुष्मान कार्ड देहरादून (राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण) प्रदेश में चल रही आयुष्मान योजना के अंतर्गत अभी तक 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। और इस सब में प्रदेश सरकार की 10 अरब से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना की प्रगति देखी जाए तो अखिल भारतीय स्तर पर भी यह सम्मान जनक और गौरवान्वित करने वाली स्थिति है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना ने अभी अपने सफर के चार साल पूरा कर पाई है। लेकिन जन कल्याण की इस योजना की प्रगति उत्साहित करने वाली तो है ही अपेक्षाओं के अनुरूप हासिल होने के कारण संतोष जनक भी है। ...

शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण विस्तारीकरणः महाराज

Uncategorized
शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण विस्तारीकरणः महाराज देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) का चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश की सड़कों गढ्डा मुक्त करने का अभियान मुस्तैदी के साथ चल रहा है अधिकांश क्षेत्रों में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होने त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) के चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही है। महाराज ने कहा कि निनूस दारमीगाड़ मोटर मार्ग जिसकी लम्...

देहरादून 10 नवम्बर, गल्जवाड़ी की ग्राम प्रधान लीला शर्मा ने ग्रामीणों संग प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुलाकात कर गांव में जमीन की समस्या को त्वरित गति से समाधान करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

Uncategorized
फोटो: काबीना मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपती ग्राम प्रधान गल्जवाड़ी लीला शर्मा। देहरादून 10 नवम्बर, गल्जवाड़ी की ग्राम प्रधान लीला शर्मा ने ग्रामीणों संग प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुलाकात कर गांव में जमीन की समस्या को त्वरित गति से समाधान करने के लिए ज्ञापन सौंपा। वीरवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय पहुंची ग्राम प्रधान ने मंत्री को ज्ञान सौंपा और गल्जवाड़ी गांव में निवास करने वाले सभी लोगों के लिए जमीन को आबादी घोषित करवाने का अनुरोध किया। पत्र में माध्यम से उन्होंने बताया कि गांव में पिछले दो पीढ़ियों से लोग अपने आवासीय भवनों को आबादी दर्ज कराने का अनुरोध कर रहे हैं, किन्तु अभी तक समाधान न होने पाने के लिए शरासती तत्व गांव की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा में भी यह प्रकरण हैं किन्तु अभी तक शासनादेश नहीं हो पाया है। ...

एसजीआरआर स्कूल ऑफ पैरामैडिकल में अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम पोस्टर प्रतियोगा का प्रथम पुरस्कर अनुभव, आयुषी प्रसाद, वंदना गुंसाई व सोनिया रावत के नाम

Uncategorized
एसजीआरआर स्कूल ऑफ पैरामैडिकल में अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम पोस्टर प्रतियोगा का प्रथम पुरस्कर अनुभव, आयुषी प्रसाद, वंदना गुंसाई व सोनिया रावत के नाम शिवांगी रावत, सालिह युनुस व हिमानी बिष्ट की टीम के मॉडल अव्वल देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामैडिकल साइंसेज़ में अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेषज्ञों की रेडियोलॉजी की बारीकियों से अवगत करवाया। वर्ष 2022 की अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस की थीम रेडियोग्राफर्स एट दि फोर फ्रंट ऑफ पेशेंट सेफ्टी है। गुरुवार को श्री गुरु राम राय स्कूल ऑफ पैरामैडिकल साइंसेज़ के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव आ...

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में मेडिको लीगल अपडेट्स पर निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजन किया गया।

Uncategorized
फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मेडिको लीगल अपेडेट के बारे में दी जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में मेडिको लीगल अपडेट्स पर निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय सीएमई में राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों व संस्थानों के डॉक्टरों व मेडिकल छात्र-छात्राआंे ने शिरकत की। फारंेसिक विशेषज्ञों ने मेडिकल छात्र-छात्राओं व डॉक्टरों को चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मेडिको लीगल एवम् ट्रामा से जुड़े दस्तावेजों को तैयार करने की वैधानिक विधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने चार्ट व मॉर्डल्स तैयार कर मैडिको लीगल की बारीकियों को संदेश के माध्यम से अभिव्यक्त किया। मेडिको लीगल के राष्ट्रीय एवम् अन्तराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने ऑनलाइन सीएमई में प्रतिभाग किया। बुधवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 11736 लाख रूपये की 28 योजनाओं का लोकार्पण एवं लगभग 4948 लाख की 22 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने टैक्सी स्टैंड गैरसैंण से स्टेडियम होते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मोटर मार्ग के निर्माण, पर्यटन विकास मेला मेहलचौरी के लिए दो लाख की धनराशि तथा कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेला गैरसैंण के लिए भी 2 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस दौरान जिला सूचना कार्यालय चमोली द्वारा प्रकाशित जनपद की ‘‘विकास पुस्तिका’’ का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को रेसकोर्स स्थित पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया।

Uncategorized
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को रेसकोर्स स्थित पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ प्राप्त पुलिस अधिकारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस पत्रिका 2022 का विमोचन किया गया। नैनीताल जनपद की चोरगलिया थाने को सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने के रूप में सम्मानित किया गया। राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) एवं मुख्यमंत्री. पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2022 एवं उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2021 के महानुभावों को सम्मानित भी किया। उत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके।...