Friday, November 6News That Matters

Author: admin

छोटे धामी का बड़ा धमाल, स्केटिंग में किया कमाल, प्रभाकर धामी ने राज्य रोलर स्केटिंग चैंपिंयनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Uncategorized
छोटे धामी का बड़ा धमाल, स्केटिंग में किया कमाल, प्रभाकर धामी ने राज्य रोलर स्केटिंग चैंपिंयनशिप में जीता स्वर्ण पदक देहरादून। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और इसे सच साबित करने का कार्य किया है मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के छोटे बेटे प्रभाकर धामी ने। अपने स्केटिंग के खेल कौशल से विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर अपने नाम प्रभाकर के अनुरूप छोटी सी आयु में प्रसिद्धि प्राप्त की है। प्रभाकर के स्केटिंग की खास बात ये है कि उन्होंने इसे सीखने के लिए किसी कोच की मदद नहीं ली बल्कि स्वयं ही अपने दैनिक प्रयास के माध्यम से स्केटिंग के गुर सीखे। कुछ दिन पूर्व प्रभाकर ने टोन्सब्रिज पब्लिक स्कूल में आयोजित 21वीं उत्तराखण्ड राज्य रोलर स्केटिंग चौंपियनशिप में भी अपना दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रभाकर की मां गीता धामी ने बताया कि प्रभाकर को बचपन से ही स्केटिंग का शौक ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने भेंट की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों एथिलीट को एक-एक लाख रूपये की धनराशि देने की घोषणा की। खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार पदक जीतने पर जो धनराशि दी जाती है, इन दोंनों खिलाड़ियों को वह धनराशि भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर उप क्रीडा अधिकारी एवं इन दोनों खिलाड़ियों के कोच श्री अनूप बिष्ट एवं एथलीट मनीष बिष्ट मौजूद थे।...

65 हजार से अधिक राजकीय कार्मिकों व पेंशनर्स का SGHS के तहत हुआ कैशलेस उपचार कैशलेस उपचार पर ₹143 करोड़ से अधिक का हो चुका खर्च

Uncategorized
65 हजार से अधिक राजकीय कार्मिकों व पेंशनर्स का SGHS के तहत हुआ कैशलेस उपचार कैशलेस उपचार पर ₹143 करोड़ से अधिक का हो चुका खर्च राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (SGHS) के अंतर्गत अब तक 4.45 लाख से अधिक बनाए जा चुके गोल्डन कार्ड। देहरादून: प्रदेश में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना में 65 हजार से अधिक लाभार्थियों ने मुफ्त उपचार सेवा का लाभ उठाया है। जिस पर राज्य सरकार द्वारा अब तक ₹143 करोड़ से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। प्रदेश में चल रही राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अभी तक 4.45 लाख लाभार्थियों के कार्ड बन चुके हैं। कार्ड के जरिए आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में सभी प्रकार के रोगों की चिकित्सकीय उपचार की सुविधा कैशलेस उपलब्ध कराई जाती है। जहां सामान्य आयुष्मान योजना में पांच लाख रूपए प्रतिवर्ष प्रति परिवार का प्रावधान है वहीं राजकीय कार्...

खेल हमारे जीवन की है आवश्यकता,खेल से बढ़ती है टीमवर्क और लीडरशिप की भावना-रेखा आर्या खेल से होता है तनाव का स्तर कम और लेखन-पढ़ाई होती है बेहतर-रेखा आर्या

Uncategorized
खेल हमें सिखाता है अनुशासन, धैर्य-रेखा आर्या खेल मंत्री ने खेलकर बढ़ाया बच्चों का हौसला खेल हमारे जीवन की है आवश्यकता,खेल से बढ़ती है टीमवर्क और लीडरशिप की भावना-रेखा आर्या खेल से होता है तनाव का स्तर कम और लेखन-पढ़ाई होती है बेहतर-रेखा आर्या वर्तमान में स्पोर्ट्स में बेहतर जॉब के मिल रहे अवसर-रेखा आर्या   बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे खेल मंत्री रेखा आर्या ने की मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत, बच्चों को किया सम्मानित देहरादून: आज बाल दिवस के सुअवसर पर परेड ग्राउंड में बालक एवं बालिका निकेतन के बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या और विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी ने शिरकत की। जहाँ बाल दिवस के अवसर पर आज कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें 100/200 मीटर ...

मुख्यमंत्री. पुष्कर सिंह धामी ने काली एवं गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी में आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी -2022 का उद्घाटन रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया…

Uncategorized
मुख्यमंत्री. पुष्कर सिंह धामी ने काली एवं गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी में आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी -2022 का उद्घाटन रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया...   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जौलजीबी मेला क्षेत्र के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में बहुत महत्व रखता है। यह मेला भारत, नेपाल एवं तिब्बत के पारस्परिक व्यापार को बढ़ावा देता आ रहा है। यह मेला भारत एवं नेपाल के रिश्तों को ऑक्सीजन देने का काम करता है। मुझे प्रसन्नता है कि यह मेला भारत एवं नेपाल देश के बीच संस्कृति, सभ्यता के साथ-साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाता आ रहा है। अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे बचपन से ही यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति को देखते आ रहे हैं। उन्हें बचपन से ही इस मेले से बहुत लगाव रहा है। उन्होंने जनता द्वारा किए गए भव्य स्वागत पर आभार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गौचर में 70वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का विधिवत् उद्घाटन किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गौचर में 70वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का विधिवत् उद्घाटन किया।   मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उनका बैंड की मधुर धुन के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गौचर मेला मैदान को मिनि स्टेडियम के रूप में विकसित करने और गौचर मेले के सफल संचालन के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण एक प्रसिद्व राजकीय मेला है और साल दर साल यह मेला अपनी ऊॅचाईयों को छू रहा है। उन्होंने मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विशिष्ट और ऐतिहासिक मेला हमारे राज्य के प्रमुख मेलों में से एक है और इसमें सरकार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को 20 करोड़ 44 लाख 16 हजार की लागत से विकास खंड अगस्त्यमुनि के कोठगी में बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को 20 करोड़ 44 लाख 16 हजार की लागत से विकास खंड अगस्त्यमुनि के कोठगी में बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे नौनिहाल जीवन में जिस भी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उस दिशा में पूरे मनोयोग से काम करें, परिश्रम करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज के बनने से क्षेत्र के बच्चों को नर्सिंग की पढ़ाई में लाभ मिलेगा एवं उन्हें अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को नर्सिंग कॉलेज को निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में...

प्रसव के दौरान शिशुओ की मत्यु के आंकडें चिंताजनक विशेषज्ञों ने सुझाए रोकथाम के उपाय एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आई.ए.पी. व फोग्सी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Uncategorized
प्रसव के दौरान शिशुओ की मत्यु के आंकडें चिंताजनक विशेषज्ञों ने सुझाए रोकथाम के उपाय एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आई.ए.पी. व फोग्सी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में एक दिवसयीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आई.ए.पी.) देहरादून शाखा व फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टीट्रिक्स एण्ड गाइनोकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इण्डिया (फोग्सी) देहरादून शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय पेरीनेटोलॉजी कार्यशाला में देश भर से आए 70 शिशु रोग विशेषज्ञों एवम् स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में प्रसव के दौरान शिशु मृत्यु दर के मामलों पर विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर करते हुए बचाव एवम् रोकथाम के उपाय सुझाए। रविवार को ’केयरिंग बोथ एण्ड्स ऑफ दि कॉर्ड’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये   विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उनमें तेजी लायी जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पीएमजीएसवाई एवं एनएच के अधिकारियों को सड़क निर्माण व सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पोर्ट कॉलेज लेलू के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं जिला कारागार पिथौरागढ़ के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए ।उन्होंने पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण ट्रेनिंग सेंटर मुनस्यारी को संबंधित विभाग को हैंड ओवर करन...

पुलिस कप्तान के तीखे तेवरों से पकड़ में आ रहे अपराधी अन्तर्राजीय गिरोह के खुलासे की अहम कड़ी बना एसएसपी हरिद्वार को मिला इनपुट, चोरी की 15 मोटर साईकिलों*के साथ गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Uncategorized
पुलिस कप्तान के तीखे तेवरों से पकड़ में आ रहे अपराधी अन्तर्राजीय गिरोह के खुलासे की अहम कड़ी बना एसएसपी हरिद्वार को मिला इनपुट, चोरी की 15 मोटर साईकिलों*के साथ गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में सभी थानाध्यक्षों को कड़े दिशा निर्देश -- किसी भी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना तत्काल दर्ज की जाए अगर वादी को थाने आने में कोई दिक्कत है तो वादी को आवश्यक टेक्निकल सहयोग देते हुए e-FIR दर्ज की जाए थाना भगवानपुर एसएसपी हरिद्वार को गुप्त सूत्रों से देहात क्षेत्र में वाहन चोरी का एक गिरोह सक्रिय होने के सम्बन्ध में जानकारी मिली। जिस संबंध में थानाध्यक्ष भगवानपुर को एक टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में जुटी थाना भगवानपुर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा। दिनांक- 12....