नोवाक जोकोविच ने 92वां टूर खिताब जीता, फाइनल में सेबेस्टियन को दी मात
जोकोविच इस सप्ताह कोई मैच नहीं हारे थे, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। सेबेस्टियन के खिलाफ पहला सेट उन्होंने 6-7 के अंतर से गंवा दिया। हालांकि, बाकी दोनों सेट उन्होंने 7-6 और 6-4 के अंतर से अपने नाम किए और 92वां टूर खिताब जीता।
ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले नोवाक जोकोविच ने अपने करियर का 92वां टूर खिताब खिताब जीतकर सभी को चेतावनी दे दी है। उन्होंने एडिलेड इंटरनेशनल टाइटल के फाइनल में अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा को 6-7 (8), 7-6 (3), 6-4 के अंतर से हराया। इस सप्ताह जोकोविच शानदार फॉर्म में थे और कोई मैच नहीं हारे थे, लेकिन फाइनल में वह शुरुआत में संघर्ष करते दिखे।
खिताबी मुकाबले में जोकोविच ने पहला सेट 6-7 के अंतर से गंवा दिया। हालांकि, बाकी दोनों सेट उन्होंने 7-6 और 6-4 के अंतर से अपने नाम किए और 92वां टूर खिताब जीता।
इस जीत के बाद जोकोविच ने कहा "यह एक अद्भुत सप्ताह रहा ह...









