Friday, November 6News That Matters

Author: admin

फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये जगह, बजट में ले सकेंगे सफर का आनंद

फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये जगह, बजट में ले सकेंगे सफर का आनंद

लाइफ स्टाइल
February Travel Destinations: फरवरी का महीना चल रहा है। इस महीने में सर्दियां कुछ कम हो जाती हैं। न तो कंपकंपाने वाली कड़ाके की ठंड होती है और न ही उमस व पसीने वाली गर्मी महसूस होती है। ये मौसम घूमने के लिए काफी अच्छा रहता है। जो लोग घूमने का शौक रखते हैं उनके लिए फरवरी एक अच्छा मौका भी होता है। फरवरी मौसम के साथ ही प्यार के महीने के कारण भी घूमने के लिए बेस्ट है। लोगों को फरवरी में घूमने के लिए कई विकल्प मिलते हैं। अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार के साथ घूमने के लिए इस महीने में आप बहुत सारी जगहों पर जा सकते हैं। वैसे फरवरी के बाद बर्फबारी देखने को नहीं मिलती और फिर बर्फ के लिए आपको अगले साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए अगर कपल फरवरी में वैलेंटाइन डे मनाने के लिए घूमने जा रहे हैं तो ऐसी जगहों का चयन कर सकते हैं , जहां बर्फबारी भी देखने को मिले। हालांकि अगर शादीशुदा हैं और बच्चों व...
‘धुरविरोधी’ युवक फिल्म देखकर बना ‘पठान’ का फैन, शाहरुख ने खुद शेयर किया वीडियो

‘धुरविरोधी’ युवक फिल्म देखकर बना ‘पठान’ का फैन, शाहरुख ने खुद शेयर किया वीडियो

मनोरंजन
बायकॉट बॉलीवुड’ और ’बायकॉट पठान’ की मुहिम सुपर फ्लॉप होती हुई दिखाई दे रही है। एक तरफ फिल्म का विरोध हो रहा है तो दूसरी तरफ रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और इसकी धुआंधार कमाई जारी है। इस बीच पटना के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' को देश ही नहीं, विदेश में भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में शाहरुख को एक्शन अवतार में देख फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं। रिलीज के बाद से ही 'पठान' कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। अब भी फिल्म का विरोध जारी है। सोशल मीडिया पर बिहार की राजधानी पटना के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जो आया तो विरोध करने था, लेकिन फिल्म देखकर पठान का दीवाना हो गया। इस युवक के बयान को खुद शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके बाद देखते ही देखते कई हस्तियों ने पटना क...
विपक्ष का आरोप- फूड पॉइजनिंग से हो रहीं मौतें केरल सरकार की नाकामी, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब

विपक्ष का आरोप- फूड पॉइजनिंग से हो रहीं मौतें केरल सरकार की नाकामी, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब

देश/दुनिया, राज्य
विपक्ष ने बुधवार को केरल विधानसभा में राज्य में फूड पॉइजनिंग की घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए दावा किया कि हाल की घटनाओं से संकेत मिलता है कि एलडीएफ सरकार खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने में पूरी तरह विफल रही है। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने आरोप लगाया कि वामपंथी सरकार की 'अक्षमता और कुप्रबंधन' से राज्य में फूड पॉइजनिंग से संबंधित मौतें हो रही हैं। विपक्ष ने बुधवार को केरल विधानसभा में राज्य में फूड पॉइजनिंग की घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए दावा किया कि हाल की घटनाओं से संकेत मिलता है कि एलडीएफ सरकार खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने में पूरी तरह विफल रही है। वहीं, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने विपक्ष के आरोपों का खंडन किया और कहा कि 2016 में एलडीएफ सरकार के सत्ता में आने के बाद से खाद्य वस्तुओं की जांच की संख्या कई गुना बढ़ गई है। ...

एक और “फर्जी भर्ती सेंटर” का हरिद्वार पुलिस ने किया भंडाफोड़ सरकारी नौकरी का लालच देकर बेरोजगारों से ऐंठते थे लाखों की रकम, थमाते थे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

उत्तराखंड, देहरादून
एक और "फर्जी भर्ती सेंटर" का हरिद्वार पुलिस ने किया भंडाफोड़ सरकारी नौकरी का लालच देकर बेरोजगारों से ऐंठते थे लाखों की रकम, थमाते थे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर   जैतपुर लक्सर में चलाए जा रहे भर्ती सेंटर के 04 सक्रिय सदस्य दबोचे बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार के लिए लखनऊ के नामी होटल किए जाते थे बुक फिल्मी अंदाज में चल रहा था फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बांटने का गोरखधंधा सरकारी नौकरी का लालच देकर बेरोजगारों से ऐंठते थे लाखों की रकम, थमाते थे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर झांसे में आकर कई बेरोजगारों की लाखों की रकम डूबने का है अंदेशा ₹60,000 की नगदी, मोबाइल फोन, कंप्यूटर, प्रिंटर, दर्जन से अधिक चेक बुक समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद जिला जज कोर्ट समेत आयकर, स्वास्थ्य सहित कई अन्य विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र किए जाते थे जारी DM हरिद्वार की फर्जी ईमेल ID तैयार कर, अभ्यर्थियों ...

ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान की जद में आया एक और ईनामी…दो माह के अभियान में हरिद्वार पुलिस ने ईनामी की गिरफ्तारी पर लगाया शतक,101 गिरफ्तार.

उत्तराखंड, देहरादून
ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान की जद में आया एक और ईनामी...दो माह के अभियान में हरिद्वार पुलिस ने ईनामी की गिरफ्तारी पर लगाया शतक,101 गिरफ्तार. पंजाब से दबोचा गया नाबालिग का अपहरण करने वाला ₹50000 का इनामी अभियुक्त लगातार 5 साल से चल रहा था फरार आरोपी नाबालिग के अपहरण मामले में था वांछित संपति कुर्क होने के बाद भी फरार था आरोपी थाना भगवानपुर दिनांक 27/09/2017 को मकखनपुर भगवानपुर निवासी तुफैल द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री की बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त गिरफ्तारीh से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त द्वारा लगातार फरार चलने पर समय समय पर अभियुक्त पर इनामी राशि बढ़ती गई। माननीय न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एनबीडब्ल्यू जारी ...

धारा 370 हटाने से बने माहौल का नतीजा है राहुल की यात्रा का शांतिपूर्ण समापन : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून
धारा 370 हटाने से बने माहौल का नतीजा है राहुल की यात्रा का शांतिपूर्ण समापन : मुख्यमंत्री धामी देहरादून 30 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने से पूरे देश मे एक सुखद संदेश गया और उन दलों को भी करारा जवाब मिला जो असर यह कहते सुने जाते थे कि इससे कोई फर्क नही पड़ा। उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि धारा 370 हटने से जो वातावरण बना उससे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। धामी ने कटाक्ष किया कि जिनकी सरकारों में संगीनों के साये में तिरंगा फहराया जाता था वहां आज सकुशलता से यात्रा से सार्वजनिक राजनैतिक कार्यक्रम आयोजित और सम्पन्न हो रहे हैं । भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति में शिरकत करने के अवसर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की प्रदेश में संचालित योजनाओं क...

कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान पाकर बनाया इतिहास… सीएम ने दी बधाई कहा हम सभी के लिए गौरव का पल.

उत्तराखंड, देहरादून
कर्तव्य पथ पर पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम स्थान पाकर बनाया इतिहास... सीएम ने दी बधाई कहा हम सभी के लिए गौरव का पल. गणतंत्र दिवस परेड को अभी तक राजपथ के नाम से जाना जाता था, किंतु इस वर्ष उसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखा गया है। नाम बदलने के बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की यह। पहली परेड थी, जिसमे उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देश मे प्रथम स्थान मिलने से इतिहास में उत्तराखंड राज्य का नाम दर्ज हो गया है। सीएम ने दी बधाई, हम सभी के लिए गौरव का पल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सबके लिए गौरवशाली पल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराणों में गढ़वाल का केदारखंड और कुमाऊं का मानसखंड के रूप में वर्णन किया गया है। स्कंदपुराण में मानसखंड के बारे में बताया गया है। जागेश्वर मंदिर की बहुत धार्मि...
जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भूधंसाव व भूस्खलन के सम्बन्ध में आज अपर मुख्य सचिव आनन्दवर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक हुई

जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भूधंसाव व भूस्खलन के सम्बन्ध में आज अपर मुख्य सचिव आनन्दवर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक हुई

उत्तराखंड, देहरादून
जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भूधंसाव व भूस्खलन के सम्बन्ध में आज अपर मुख्य सचिव आनन्दवर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक हुई पुनर्वास एवं विस्थापन हेतु जिलाधिकारी, चमोली द्वारा प्रस्तुत 03 विकल्प पुनर्वास एवं विस्थापन हेतु विकल्पों के सम्बन्ध में शासन स्तर पर माननीय मंत्रिमण्डल के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किये जाने की समिति द्वारा संस्तुति तकनीकी संस्थाओं की अन्तिम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ही प्रभावित परिवारों/व्यक्तियों से उक्त प्रस्तावित विकल्पों के अनुसार सहमति प्राप्त की जायेगी आपदा प्रभावित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के भी बिजली / पानी के बिल 06 माह हेतु माफ किए जाने की कार्यवाही जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 67 एलपीएम हुआ 235 भूस्वामियों को 3.53 करोड़ रूपये तथा 121 किरायेदारों को 60.50 लाख रूपये की धनराशि वितरित की गयी सचिव आपदा प्रबन्धन ड...
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन नहीं मिला कोरोना का नया संक्रमित, 24वें दिन भी नहीं हुई मौत

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन नहीं मिला कोरोना का नया संक्रमित, 24वें दिन भी नहीं हुई मौत

Uncategorized
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में राहत जारी है। वहीं, 24वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार 29 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। एक दिन पहले शनिवार 28 जनवरी को भी कोई संक्रमित नहीं मिला था। यदि टीकारण की बात की जाए तो रविवार को 49 केंद्रों में 787 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए) कोरोना से अब तक 7753 मौत उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104662 है। इनमें से 100507 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 15 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब ...
उत्तराखंड में अब स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार: डॉ आर राजेश कुमार

उत्तराखंड में अब स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार: डॉ आर राजेश कुमार

हेल्थ
देहरादून: उत्तराखंड में अब स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है । राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सारी तैयारियां कर ली है। स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी के कारण जहां पहाड़ों और ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को दिक्कत होती थी अब उन दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा। सभी के स्वास्थ्य का ठीक से ध्यान रखा जाए इसके लिए नेशनल हेल्थ मिशन लगातार अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी के अंतर्गत 16 फरवरी को पहले चरण के इंटरव्यू किए जाने हैं। राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टर को अब राज्य सरकार की तरफ से वह तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी जो उन्हें निजी क्षेत्र में मिलती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की लगातार तैयारियों में जुटा हुआ था। राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि, लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की जा रही है। कई जगहों से हमें ...