टनकपुर के आमबाग में पूर्व सैनिक सम्मलेन को सम्बोधित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी*
Uncategorized
टनकपुर के आमबाग में पूर्व सैनिक सम्मलेन को सम्बोधित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी*
*सैन्यधाम का निर्माण प्रदेश के पूर्व सैनिकों के लिए गौरव की बात : जोशी*
बनबसा 19 मई,
वीरवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने टनकपुर के आमबाग में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में सैन्यधाम का निर्माण प्रदेशवासियो समेत पूर्व सैनिकों के लिए गौरव की बात है।
सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही है कि फ़ौज का एक सिपाही आज 4 बार का विधायक और मंत्री है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा है और उनके अंदर प्रदेश के समग्र विकास की क्षमता है। मंत्री ने बताया कि कारगिल से पहले किसी शहीद को उचित सम्मान नहीं मिलता था, अटल सरकार ने तिरंगे झंडे में शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुँचाने का काम भी किया। ओआरओपी के माध्यम से भाजपा ...
