Sunday, December 28News That Matters

Author: admin

जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को भारत सरकार से निवेश स्वीकृति प्राप्त ।

Uncategorized
जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को भारत सरकार से निवेश स्वीकृति प्राप्त । सचिव सिंचाई हरि चन्द्र सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को सचिव जल संसाधन भारत सरकार की अध्यक्षता में तथा नीति आयोग व केन्द्रीय जल आयोग के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में पश्चिम बंगाल, मणिपुर, महाराष्ट्र एवं उत्तराखण्ड राज्य की योजनाएं निवेश स्वीकृति हेतु इन्वेस्टमेंट क्लीयेरेन्स की 17वीं बैठक में प्रस्तुत की गई। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य की जमरानी बांध परियोजना लागत रु० 2584.10 करोड के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया कि परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत 90ः10 के अन्तर्गत निवेश की स्वीकृति प्रदान कर दी जाए। जमरानी बांध परियोजना पर शीघ्र ही पुनर्वास सहित निर्माण कार्यों को प्रारम्भ किए जायेंगे। परियोजना से 57065 है० अतिरिक्त सिंचाई के साथ-साथ हल्द्वानी शहर को वर्ष 2055 तक 42 एम०सी०एम० ...

मुख्यमंत्री आवास परिसर में लीची सहित अन्य फलदार पेड़ों का मुख्यमंत्री निरीक्षण किया फलदार पेड़ लगाने के लिए जनजागरूकता की भी बताई जरूरत

Uncategorized
मुख्यमंत्री आवास परिसर में लीची सहित अन्य फलदार पेड़ों का मुख्यमंत्री निरीक्षण किया फलदार पेड़ लगाने के लिए जनजागरूकता की भी बताई जरूरत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित लीची के पेड़ों से लीची तोड़ने की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि देहरादून की लीची के लिये भी पहचान रही है। देहरादून की यह पहचान बनी रहे इसके लिये अधिक से अधिक लीची के पेड़ लगाए जाने की उन्होंने जरूरत बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में जन जागरूकता पर भी ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को इसके लिये पहल करने को कहा। राजकीय परिसरों आवासों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों व पार्कों में लीची सहित अन्य फलदार पेड़ों के लगाये जाने के प्रयास किये जाने के लिये जनभागीदारी की भी उन्होंने जरूरत बतायी। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक दीपक पुरोहित ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री आ...

गरीबों को अब मिला उनका हक , “अपात्र को ना , पात्र को हां’ मुहिम लाई रंग, अभी तक राज्य में 58374 कार्ड हुए हैं सरेंडर-रेखा आर्या

Uncategorized
गरीबों को अब मिला उनका हक , "अपात्र को ना , पात्र को हां' मुहिम लाई रंग, अभी तक राज्य में 58374 कार्ड हुए हैं सरेंडर-रेखा आर्या   *खाद्य सचिव को किया निर्देशित पात्रों के जल्द बनाएं जाएं कार्ड - रेखा आर्या* देहरादून: खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने आज विधानसभा में "अपात्र को ना, पात्र को हां" अभियान के तहत प्रेस कांफ्रेंस कर अभी तक राज्य में सरेंडर राशन कार्डों की जानकरी दी। रेखा आर्या ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि अब तक इस योजना के तहत राज्य में 58,374 कार्ड धारकों ने स्वेच्छा से अपने राशन कार्ड सरेंडर किये हैं जो कि अपने आप मे एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य में जाने - अनजाने में अपात्र राशनकार्ड धारक मुफ्त राशन का फायदा उठा रहे थे लेकिन अब पात्रों तक ये राशन पहुंचाने का काम राज्य सरकार करने जा रही है। उन...

*समृद्ध एवं प्राचीन हस्तकला ‘‘कुम्हारी कला ‘‘ को राज्य में बढ़ावा दिया जाए- मुख्यमंत्री* • *मुख्यमंत्री ने कुम्हार हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए सचिवालय में मिट्टी के गिलास में चाय पी।*

Uncategorized
• *समृद्ध एवं प्राचीन हस्तकला ‘‘कुम्हारी कला ‘‘ को राज्य में बढ़ावा दिया जाए- मुख्यमंत्री* • *मुख्यमंत्री ने कुम्हार हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए सचिवालय में मिट्टी के गिलास में चाय पी।* • *मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय में मिट्टी से बने गिलासों में चाय देने की शुरूआत की जाए।* • *कुम्हारों को उन्नत किस्म के मिट्टी के उपकरण बनाने के लिए निःशुल्क मिट्टी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।* • *कुम्हार हस्तकला को सीएम स्वरोजगार योजना में भी जोड़ा जाए।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ‘‘कुम्हारी कला ‘‘ को पुनर्जीवित करने को लेकर बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में कुम्हारी कला को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि कुम्हारी कला समृद्ध एवं प्राचीन हस्तकला है। उतराखण्ड में अनेक परिवार इस कला से जुड़े हैं। भारत सरकार की ‘‘कुम्हार सशक्तिकरण...

*इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन से सतत विकास* *बेस्ट प्रेक्टीसेज को दस्तावेज के रूप में संकलित किया जाएगा*

Uncategorized
*विकास के लिये समन्वित प्रयास की जरूरतः सीएम*   *इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन से सतत विकास* *बेस्ट प्रेक्टीसेज को दस्तावेज के रूप में संकलित किया जाएगा* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 व्यक्तियों व संस्थाओं को एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया*    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में की जा रही बेस्ट प्रेक्टिसेज को दस्तावेज के रूप में संकलित कर राज्य स्थापना दिवस पर जारी किया जाएगा। इन बेस्ट प्रेक्टिसेज को राज्य सरकार के स्तर पर भी क्रियान्वित किया जाएगा। एक स्थानीय होटल में आयेजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 27 व्यक्तियों और संस्थाओं को सतत विकास लक्ष्य के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और सराहनीय काम करने के लिये एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से सम्मनित किया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिये सभी को सम्मिलित रूप ...

आज हुई चम्पावत जनपद हेतु मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा : मुख्य सचिव के सभी अफसरों को निर्देश धरातल पर जल्द से जल्द काम दिखना चाहिए

Uncategorized
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में चम्पावत जनपद हेतु मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई चम्पावत जनपद हेतु मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई सभी घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं पूर्ति हेतु होने वाली सभी गतिविधियों की टाईमलाईन निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित घोषणाओं हेतु अधिकारियों को फेज वन और फेज टू हेतु सभी प्रक्रियाओं में गति लाते हुए तेजी से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिम कार्बेट ट्रेल के लिए डीएफओ को डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजे जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने चम्पावत को पर्यटन मानचित्र में लाने हेतु मास्टर प्लान तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाए। मुख्य सचिव ने शारदा नदी से कटाव रोकने हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्यों में ...

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में चम्पावत जनपद हेतु मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई

Uncategorized
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में चम्पावत जनपद हेतु मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सभी घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं पूर्ति हेतु होने वाली सभी गतिविधियों की टाईमलाईन निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित घोषणाओं हेतु अधिकारियों को फेज वन और फेज टू हेतु सभी प्रक्रियाओं में गति लाते हुए तेजी से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिम कार्बेट ट्रेल के लिए डीएफओ को डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजे जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने चम्पावत को पर्यटन मानचित्र में लाने हेतु मास्टर प्लान तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाए। मुख्य सचिव ने शारदा नदी से कटाव रोकने हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र ...

श्री दरबार साहिब के श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विंग कमांडर विक्रांत उनियाल को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं

Uncategorized
श्री दरबार साहिब के श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विंग कमांडर विक्रांत उनियाल को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं   एवरेस्ट विजेता विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने सांझा किए संस्मरण , श्री गुरु राम राय जी महाराज व अमर शहीद नायक नायिकाओं को किया याद श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट में करेंगे पी.एचडी - श्री दरबार साहिब परिसर में बिताये समय व स्मृतियों को किया याद देहरादून भारत की आजादी के अमृत महोत्सव को रेखांकित करते हुए भारतीय वायु सेना के अधिकारी विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने के अभियान को पूर्ण किया. श्री दरबार साहिब में आस्था व श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य को याद करते हुए उस ऐतिहासिक क्षण को श्री गुरु राम राय जी महाराज के श्री चरणों में समर्पित किया . काबिलेगौर है कि विंग कमांडर विक्रांत कमांडर का...

जनपद टिहरी गढ़वाल के घनसाली में घुत्तु रोड पर वाहन दुर्घटना, 05 की मृत्यु व 03 घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन।*

Uncategorized
  *जनपद टिहरी गढ़वाल के घनसाली में घुत्तु रोड पर वाहन दुर्घटना, 05 की मृत्यु व 03 घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन।* आज दिनाँक 09 जून 2022 को थाना घनसाली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि घुत्तु रोड पर पोखर के पास एक पिकअप वाहन (वाहन संख्या UK14TA- 0932)अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से करीबन 100 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम HC संजय नेगी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 08 लोग सवार थे जिनमे से 03 लोग घायल थे व 05 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए तीनों घायलों को निकालकर उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया व 05 मृतकों के शव बॉडी बैग व स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुल...

डॉ0 धन सिंह रावत को मिला उत्तराखंड शौर्य सम्मान ,उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार के लिये किये गये सम्मानित

Uncategorized
डॉ0 धन सिंह रावत को मिला उत्तराखंड शौर्य सम्मान ,उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार के लिये किये गये सम्मानित *उत्तराखंड शौर्य सम्मान पाने वाले डॉ0 रावत पहले राजनेता* देहरादून, 09 जून 2022 उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को उत्तराखंड शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये गये नवाचार प्रयोगों के लिये दिया गया। डॉ0 रावत पहले ऐसे राजनेता हैं जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व यह सम्मान पद्मश्री जगत सिंह जंगली, पदमश्री प्रेमचंद शर्मा आदि लोगों को मिल चुका है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार एवं विशिष्ट कार्य किये हैं। उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति द्वारा देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को वर्ष 2...