Sunday, December 28News That Matters

Author: admin

प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों से ही आज योग को पूरा विश्व अपना रहा है- रेखा आर्या* *बिना पैसे के स्वस्थ रहना है तो अपने जीवन में नियमित योग करें – रेखा आर्या*

Uncategorized
*प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों से ही आज योग को पूरा विश्व अपना रहा है- रेखा आर्या* *बिना पैसे के स्वस्थ रहना है तो अपने जीवन में नियमित योग करें - रेखा आर्या* *2014 से पहले ऋषि मुनियों के मानव कल्याण के लिए योग को कोई नहीं जानता था*   *देहरादून*: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार , भारतीय प्राणी सर्वेक्षण उत्तरी केंद्र देहरादून व माटी संस्था के साथ बिल्डिंग ड्रीम फाउंडेशन के सहयोग से भारतीय प्राणी स्थल देहरादून में आज भारत की आजादी के 75 वर्ष को मनाने के लिए कार्यक्रम " योग दिवस 2022" , जिसकी थीम "मानवता के लिए योग" है में शामिल हुई । साथ ही इस दौरान उन्होंने नेचर ट्रेल का शुभारम्भ भी किया व प्राणी सर्वेक्षण के पारिस्थितिकी म्यूजियम का अवलोकन भी किया। 8 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री ने अपने संबोध...

भारत ने हमेशा से सभी के सुख और कल्याण की कामना करते हुए *सर्वे भवंतू सुखिन, सर्वे संतु निरामया* की भावना का संदेश दिया: मुख्यसेवक धामी

Uncategorized
भारत ने हमेशा से सभी के सुख और कल्याण की कामना करते हुए *सर्वे भवंतू सुखिन, सर्वे संतु निरामया* की भावना का संदेश दिया: मुख्यसेवक धामी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग जन जन तक पहुंचा है उन्होंने कहा योग दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया जाए एवं लोगों में योग के प्रति उत्साह हो यह सपना अब पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज योग को विश्व के कोने कोने में पहुंचाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा योग से संपूर्ण शरीर की दिशा ...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधान सभा भवन, देहरादून में विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारीयों के संग योगाभ्यास किया। इस वर्ष “मानवता के लिए योग’’ थीम को अपनाते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न आसनों के साथ योगाभ्यास किया।

Uncategorized
देहरादून 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधान सभा भवन, देहरादून में विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारीयों के संग योगाभ्यास किया। इस वर्ष “मानवता के लिए योग'’ थीम को अपनाते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न आसनों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग से मन के भीतर नकारात्मक शक्तियों के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शरीर, मन एवं आत्मा में संतुलन स्थापित होता है, जिससे मनुष्य एकनिष्ठ, एकाग्र एवं स्थिर होता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि सभी लोग योग को अपने दिनचर्या का अंग बनाए और तनावमुक्त, स्वस्थ होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से जब पूरी दुनिया परेशान थी तब फिर योग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। योग के प्रयोग एवं संतुलित जीवन शै...

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ निरतंर विकास कार्यो को आगे बढाने का काम कर रही है। राज्य सरकार ने वृद्वावस्था, दिब्यांग सहित तमाम सामाजिक पेंशन को 1200 से बढ़ाकर 1500 करने का फैसला किया हैं

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ निरतंर विकास कार्यो को आगे बढाने का काम कर रही है। राज्य सरकार ने वृद्वावस्था, दिब्यांग सहित तमाम सामाजिक पेंशन को 1200 से बढ़ाकर 1500 करने का फैसला किया हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत देश की सेवा करने वाले उत्तराखंड प्रदेश के अग्निवीरों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रोजगार देने का प्राविधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गोपेश्वर में चमोली-गोपेश्वर नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा पासवान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को जीत की बधाई देते हुए नगर पालिका के विकास कार्यो को आगे बढाने के लिए शुभाकामनाएं दी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इ...

योग भारतीय सभ्यता संस्कृति तथा जीवन शैली का अभिन्न अंग है- मुख्यमंत्री

Uncategorized
योग भारतीय सभ्यता संस्कृति तथा जीवन शैली का अभिन्न अंग है- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘योग’ भारतीय सभ्यता, संस्कृति तथा जीवन शैली का अभिन्न अंग रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के सार्थक प्रयासों से योग को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के द्वारा आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। यह आत्मा को परमात्मा से मिलाने का सेतु भी है। योग जोडने का कार्य करता है। इसी का प्रतिफल है कि आज दुनिया योग को अपना रही है तथा योग के लिये दुनिया...

अग्निपथ योजना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ किया संवाद* *मुख्यमंत्री की पहल पर किया गया सवाद कार्यक्रम आयोजित*

Uncategorized
*अग्निपथ योजना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ किया संवाद* *मुख्यमंत्री की पहल पर किया गया सवाद कार्यक्रम आयोजित* *उत्तराखण्ड पहला राज्य, जहां अग्निपथ योजना पर पूर्व सैनिकों से किया गया विचार विमर्श* *राज्य सरकार अग्निवीरों को विभिन्न योजनाओं से पहुंचाएगी लाभ* *राज्य पुलिस बलों में भर्ती में प्राथमिकता के साथ हॉर्टीकल्चर से भी जोड़ने पर बनेगी रूपरेखा* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर अग्निपथ योजना के संबंध में पूर्व सैनिकों के साथ विचार विमर्श का संवाद कार्यक्रम आयेजित किया गया। यह संवाद कार्यक्रम सीएम कैम्प कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में आयेजित किया गया। गौरतलब है कि उत्तराखण्ड पहला राज्य है जहां अग्निपथ योजना पर पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है, साथ ही संस्कृति, धर्म, भारत की परंपराओं के संरक्षण का कार्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है, साथ ही संस्कृति, धर्म, भारत की परंपराओं के संरक्षण का कार्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर "रन फॉर योग" कार्यक्रम के तहत घण्टाघर से एम०के०पी० चौक तक आयोजित दौड़ में शामिल होकर योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया।   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग को मान्यता दिलवाई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है, साथ ही संस्कृति, धर्म, भारत की परंपराओं के संरक्...

मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकार पेंशन की धनराशि 5000 से बढ़ाकर 8000 किए जाने, एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग द्वारा आवास व्यवस्था किये जाने की घोषणा की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकार पेंशन की धनराशि 5000 से बढ़ाकर 8000 किए जाने, एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग द्वारा आवास व्यवस्था किये जाने की घोषणा की।   मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के प्रान्तीय सम्मेलन में प्रतिभाग।* *विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विशिष्टजनों को किया सम्मानित।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम में आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के द्वितीय प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन देवभूमि रत्न अवार्ड से सम्मानित किया तथा उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की स्मारिका का भी विमोचन किया। *मुख्यमंत्री पुष्कर सि...

आत्मनिर्भर बन रहा है भारत -गिरिराज सिंह

Uncategorized
आत्मनिर्भर बन रहा है भारत -गिरिराज सिंह भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आज कार्यकर्ताओं के साथ परिचय बैठक में केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में,आत्मनिर्भर बन रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में 80 करोड़ लोगों को राशन तथा 200 करोड़ लोगों को वैक्सीन मुफ्त देने के बाद भी भारत के आत्मनिर्भर बनने की पहचान इसके बजट साइज़ से भी दिखाई देती है जो 2014 में 16 पॉइंट 5 लाख करोड़ था और अब 22-23 में 37 पॉइंट 5 लाख करोड़ रुपए हो गया है इसी तरह से 2014 का राजस्व 11 लाख करोड़ बढ़कर अब 32 लाख करोड़ हो गया है निर्यात की अगर बात करें तो 2014 में 19 लाख करोड़ था जो अब 52 लाख करोड़ पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के समय विदेशी मुद्रा कोष खाली होने और सोना गिरवी रखने क...

कैबिनेट मंत्री ने गाया गाना, ’’मेरे दिल मैं आज क्या है… तू कहे तो मैं बता दूं

Uncategorized
कैबिनेट मंत्री ने गाया गाना, ’’मेरे दिल मैं आज क्या है... तू कहे तो मैं बता दूं एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘तरंग - 2022’’ उत्सव का शुभारंभ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी। *कैबिनेट मंत्री ने गाया गाना, ’’मेरे दिल मैं आज क्या है... तू कहे तो मैं बता दूं’’* *देहरादून, 19 जून*, ‘‘अनंत गोपाल संगीत मंच समिति’’, पटेल नगर और शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य संस्था ‘‘गुरूकुल’’ के नवें सांस्कृतिक फेस्ट ‘‘तरंग - 2022’’ का उद्घाटन करने सूबे के कृषि मंत्री श्रीगुरूराम राय मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम पहुंचे। यह आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कृषि मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गुरूकुल के कथक नर्तकों द्वारा गणपति वंदना की प्रस्तुति दे कर किया। इसके बाद ‘राष्ट...