Monday, December 29News That Matters

Author: admin

*चारधाम यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य: महाराज*

Uncategorized
*चारधाम यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य: महाराज* देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य बताया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आएं और पंजीकरण करके ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान बगैर पंजीकरण के यात्रा करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों का पंजीकरण बहुत ही जरूरी है। महाराज ने कहा कि पंजीकरण के द्वारा ही सरकार को यात्रियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त हो पाती है और किसी भी प्रकार की अवांछित घटना की दशा में पंजीकरण में दी गई जानकारी एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से ही संबंधित यात्री और उनके...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमालयी एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सीएसआईएसएसी (कम्पोनेंट-1)  में अनुमन्य अनुदान को 20 प्रतिशत से बढाकर 40 प्रतिशत किये जाने का अनुरोध किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा सहायतित एवं सहकारिता द्वारा अनुदानित CSISAC (Component-1) के तहत राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना संचालित की जा रही है। राज्य में सहकारी क्षेत्र में गठित विभिन्न सहकारी संस्थाओं को व्यवसायिक रूप से शुद्ध इकाई बनाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वाकांक्षी योजना प्रस्तुत की गयी है।  इसमें संयुक्त सहकारी खेती व अन्य कृषि एवं सहवर्ती व्यवसायों को सा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने जमरानी बाँध परियोजना पर शीघ्र कार्य प्रारम्भ कराये जाने के लिए प्रस्तावित परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वृहत सिंचाई) के अन्तर्गत स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। साथ ही 300 मेगावाट की बावला नन्द प्रयाग जल विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन की शीघ्र स्वीकृति प्रदान किये जाने का भी अनुरोध किया।  मुख्यमंत्री ने किसाऊ परियोजना के एमओयू में कुछ प्रावधानों को शामिल करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की महत्वाकांक्षी जमरानी बांध बहुउददेशीय परियोजना के तहत जनपद नैनीताल में गौला नदी पर हल्द्वानी शहर से 10 कि०मी० अपस्ट्रीम मे नदी तल से 130.60 मी० ऊँचा कक्रीट ग्रेविटी बाँध निर्मित किया जा...

गुजरात में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के युवा और खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की हुई शुरुवात*

Uncategorized
*गुजरात में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के युवा और खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की हुई शुरुवात* *खेल और युवा मामलों की मंत्री रेखा आर्या कर रही राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत* *यह सम्मेलन देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए है एक बेहतर मंच-रेखा आर्या* *भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने में राज्यों और केंद्र सरकार के बीच तालमेल की है महत्वपूर्ण भूमिका-रेखा आर्या* *देहरादून*: गुजरात के एकता नगर, केवड़िया गुजरात में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के युवा और खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुवात हो गई है। उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खेल और युवा मामलों की मंत्री रेखा आर्या कर रही है। उनके साथ वरिष्ठ आईपीएस अभिनव कुमार विशेष प्रधान सचिव खेल और युवा मामले मौजूद है ,साथ ही उत्तराखंड से अजय अग्रवाल संयुक्त निदेशक युवा कल्याण और मनोज शर्मा उप निदेशक ख...

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से कुमाऊं मण्डल में एक विरासत सर्किट विकसित करने और गढवाल मण्डल में ऋषिकेश को एक अन्तर्राष्ट्रीय / आईकोनिक पर्यटक गन्तव्य के रूप में विकसित किये जाने के लिए भारत सरकार से विशेष पैकेज प्रदान करने का अनुरोध किया।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से कुमाऊं मण्डल में एक विरासत सर्किट विकसित करने और गढवाल मण्डल में ऋषिकेश को एक अन्तर्राष्ट्रीय / आईकोनिक पर्यटक गन्तव्य के रूप में विकसित किये जाने के लिए भारत सरकार से विशेष पैकेज प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्डी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊं मण्डल में एक विरासत सर्किट विकसित करने और गढवाल मण्डल में ऋषिकेश को एक अन्तर्राष्ट्रीय / आईकोनिक पर्यटक गन्तव्य के रूप में विकसित किये जाने के लिए भारत सरकार से विशेष पैकेज के रूप में वित्त पोषण हेतु सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुमाऊं मण्डल में पिथौरागढ़, चम्पावत में प्रागैतिहासिक धार्मिक गुफाओं का विकास, न...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को बताया कि उनके द्वारा भारत सरकार की "अग्निपथ योजना के संबंध में 20 जून 2022 को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों के पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । संवाद कार्यक्रम के दौरान समस्त पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा भारत सरकार की अग्निपथ योजना को वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में सैन्य आधुनिकीकरण, देश की सुरक्षा एवं युवाओं के उज्जवल भविष्य के अनुकूल बताया गया। साथ ही संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा "अग्निपथ योजना" के संबंध में अपने-अपने सुझाव / विचार भी व्यक्त किये गये। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पूर्व सैन्य ...

बाल विकास मंत्रालय की ओर से किया गया सयुंक्त जोनल सेमिनार का आयोजन*

Uncategorized
*बाल विकास मंत्रालय की ओर से किया गया सयुंक्त जोनल सेमिनार का आयोजन* *आँगनवाड़ी केंद्रों के कारण कुपोषण के स्तर को बहुत हद तक किया जा सका है नियंत्रित-रेखा आर्या* *महिलाओं के लिए हर जनपद एवं हर राज्य में महिलाओं से संबंधित योजनाओं को कराया जाएगा एक हब के रूप में उपलब्ध-रेखा आर्या* *मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना के अंतर्गत हफ्ते में चार दिन दिया जाता है 2 लाख 37 हज़ार बच्चों को 100 एमएल दूध- रेखा आर्या* *भारत सरकार की कुपोषण के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में विभाग लगातार कर रहा काम-रेखा आर्या* *हरिद्वार*: आज हरिद्वार स्थित एक निजी होटल में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तर भारत राज्यों के आकांक्षी जनपदों का संयुक्त जोनल सेमिनार तथा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मंजुपारा महेन्द्रभाई जी राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास मं...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड के लोहाघाट के समीप स्थित मायावती आश्रम आने के लिये भी अनुरोध किया पढे पूरी खबर

Uncategorized
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड के लोहाघाट के समीप स्थित मायावती आश्रम आने के लिये भी अनुरोध किया पढे पूरी खबर जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि बढ़ाने व राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान की राज्य में शाखा स्थापित किये जाने का अनुरोध किया   *पिथौरागढ़ एयरस्ट्रिप से हवाई सेवाओं के शीघ्र संचालन व मानस खण्ड मंदिर माला मिशन की स्वीकृति का भी किया अनुरोध* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग के लिये देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड के लिये जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि को जून, 2022...

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की

Uncategorized
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में शीघ्र से शीघ्र हेलीपोर्ट्स हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए, कहा कि जिन जनपदों में भूमि चिन्हित कर ली गई है, उनमें शीघ्र कार्य शुरू किए जाएं। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि एयर कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलों के आसपास हेलीपोर्ट्स और हेलीपेड्स विकसित किए जाएं। उन्होंने नैनीताल में भीमताल के आसपास हेलीपोर्ट के लिए जगह चिन्हित करने हेतु जिलाधिकारी को ड्राइव चलाने के निर्देश दिए, साथ ही कौड़ियाला और चकराता के पास भी हेलीपैड बनाए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है।चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में “अतिथि देवो भव्” के अनुरूप अभूतपूर्व कार्य हुए हैं अभी तक 16 लाख यात्रियों ने किए चारधाम दर्शन

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है।चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में "अतिथि देवो भव्" के अनुरूप अभूतपूर्व कार्य हुए हैं अभी तक 16 लाख यात्रियों ने किए चारधाम दर्शन श्री बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा 2022 श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया अभी तक रिकार्ड सोलह लाख तीर्थयात्री पहुंचे बदरी-केदार। • देश- विदेश के तीर्थयात्रियों का आभार जताया • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से तीर्थयात्रा का सफल संचालन: अजेंद्र अजय। देहरादून: 22 जून। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड देवभूमि आये तीर्थयात्रियों का आभार जताया है। बताया कि अभी तक 15 लाख 90 हजार से अधिक तीर्थ यात्री श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंच गये है देर शाम तक दोनों ...