Saturday, November 7News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड में होगा स्वास्थ्य मंत्रियों का सम्मेलनः डॉ. धन सिंह रावत…केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया से मिलकर की चर्चा

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में होगा स्वास्थ्य मंत्रियों का सम्मेलनः डॉ. धन सिंह रावत...केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया से मिलकर की चर्चा केन्द्रीय मंत्री को एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में किया आमंत्रित चार धाम में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहयोग पर जताया आभार सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ उत्तराखंड में आयोजित होने वाली देशभर के स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की। डा. रावत ने चार धाम में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहयोग को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया, साथ ही उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को प्रदेश के ऊधमसिंह नगर जनपद में स्वीकृत एम्स सेटेलाइट सेटर के भूमि ...

महाराज ने जनपद उधमसिंह नगर को दी 35 करोड़ 38 लाख 38 हजार की योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड, देहरादून
महाराज ने जनपद उधमसिंह नगर को दी 35 करोड़ 38 लाख 38 हजार की योजनाओं की सौगात पंचायतीराज मंत्री ने कहा अब क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत में दो से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव   काशीपुर (उधमसिंह) प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार विकासखण्ड मुख्यालय पहुॅचकर 35 करोड़ 38 लाख 38 हजार की धनराशि की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ-साथ जन-समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का निस्तारण भी किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को विकासखण्ड मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 35 करोड़ 38 लाख 38 हजार की धनराशि की अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के अलावा जनता की समस्याओं को सुनने के साथ साथ अधिकारियों ...

हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की माह में दो बार होगी समीक्षा

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का शुभारंभ सीएम हेल्पलाइन 1905 पर 24 घंटे रहेगी शिकायत दर्ज करने की सुविधा। हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की माह में दो बार होगी समीक्षा   तहसील व जनपद स्तर पर हो शिकायतों का निस्तारण तहसील दिवसों पर प्राप्त शिकायतों को भी किया जायेगा ऑनलाइन   मुख्यमंत्री ने दिये प्रतिमाह पहले व तीसरे मंगलवार को तहसील जन समर्पण दिवस के आयोजन के निर्देश   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के नये प्रारूप का शुभारंभ किया। सीएम हैल्प लाईन 1905 के नये वर्जन में 1905 डायल करने के अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल एप एवं ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर की सुविधा भी दी गई है। अब 24 घंटे सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मदद लिये जाने के साथ शिकायत भी दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्...

इससे प्रदेश के प्रमुख मार्गों में यातायात के नियमों के अनुपालन एवं कर अपवंचन संबंधी प्रकरणों की ऑनलाईन मॉनिटरिंग की सुविधा होगी।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय से परिवहन विभाग द्वारा तैयार किये गये ऑटोमैटिक नम्बर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम (ए.एन.पी.आर) का शुभारंभ किया इससे प्रदेश के प्रमुख मार्गों में यातायात के नियमों के अनुपालन एवं कर अपवंचन संबंधी प्रकरणों की ऑनलाईन मॉनिटरिंग की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यातायात के नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से यह एक अच्छी शुरूआत है। ए.एन.पी.आर कैमरे लगने से लोग यातायात के नियमों का पालन भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ए.एन.पी.आर कैमरे के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। इस कैमरे में अभी शुरूआती चरण में जो लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनको चेतावनी के एस.एम.एस भेजे जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ए.एन.पी.आर कैमरे लगाने की जहां भी आवश्यकता पड़ रही है, स्थानों का चयन कर वहां इसकी सुविधा उपलब्ध कर...

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने प्रोन्नति एवं पात्र कार्मिकों के स्थानांतरण के दिये निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून
वार्षिक कार्ययोजना तैयार करें विभागः डॉ. धन सिंह रावत मंत्री धन सिंह रावत ने कहा, 15 व 16 मई को विभागवार होगी विस्तृत समीक्ष कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने प्रोन्नति एवं पात्र कार्मिकों के स्थानांतरण के दिये निर्देश कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शत-प्रतिशत बजट व्यय करने के दृष्टिगत अपने अधिनस्थ सभी विभागों को वार्षिक योजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत पात्र कार्मिकों की सूची शीघ्र तैयार को भी कहा है। उन्होंने कहा कि सभी बिन्दुओं पर आगामी 15 व 16 मई को विस्तृत समीक्षा की जायेगी। होगी। लगभग एक माह बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटे सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राजधानी पहुंचते ही विधानसभा स्थित सभागार में अपने अधिनस्थ विभागों के उच्चाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी विभागों के उच्चधिक...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद इम्फाल (मणिपुर) में अध्ययनरत 15 छात्रों को लाया जा रहा है वापस 12 मई को इम्फाल से देहरादून आने वाली डायरेक्ट फ्लाइट से यह सभी छात्र सांय को देहरादून पहुंच जायेंगे

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद इम्फाल (मणिपुर) में अध्ययनरत 15 छात्रों को लाया जा रहा है वापस 12 मई को इम्फाल से देहरादून आने वाली डायरेक्ट फ्लाइट से यह सभी छात्र सांय को देहरादून पहुंच जायेंगे

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद इम्फाल (मणिपुर) में अध्ययनरत 15 छात्रों को लाया जा रहा है वापस 12 मई को इम्फाल से देहरादून आने वाली डायरेक्ट फ्लाइट से यह सभी छात्र सांय को देहरादून पहुंच जायेंगे     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इम्फाल (मणिपुर) में अध्ययनरत 15 छात्रों को वापस लाये जाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तराखण्ड को दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में इम्फाल से इन 15 छात्रों को वापस लाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।      इस संबंध में सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि इम्फाल (मणिपुर) में  पुलिस की सहायता से इन सभी छात्रों से सम्पर्क किया गया एवं उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। तदोपरान्त इण्डिगो एयरलाइन्स से विशेष वार्ता व अनुरोध करते हुए इन सभी छात्रों को सुरक्षित देहरादून, उ...

धर्म की आड़ में बनाई गई अवैध मजार लेंसडोन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत गिवाईं बीट में वन भूमि पर थी जिसे वन विभाग ने प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एलान के बाद कि उत्तराखंड में 'लैंड जिहाद' नहीं होने देगे..जिसके चलते अब तक 300 से अधिक अवैध मजारों को ध्वस्त किया जा चुका है उत्तराखंड में 300 से अधिक अवैध मजारों पर चल चुका है धामी का बुलडोजर .. कार्रवाई आगे भी तेजी से जारी ... धर्म की आड़ में बनाई गई अवैध मजार लेंसडोन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत गिवाईं बीट में वन भूमि पर थी जिसे वन विभाग ने प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया           देवभूमि उत्तराखंड का स्वरूप नहीं बदलने देंगे... बस फिर क्या धामी के ऐलान के बाद.. देवभूमि उत्तराखंड में 1000 से भी ज्यादा ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां अनावश्यक रूप से मजारें बना दी गई हैं, लेकिन खोदने पर उनके नीचे कोई अवशेष नहीं मिल रहे हैं... और अब ऐसे अवैध मज़ारो पर... लगातार धामी का बुलड...

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 विकास योजनाओं का तोहफा

उत्तराखंड, देहरादून
महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 विकास योजनाओं का तोहफा कहा यात्री मौसम की जानकारी हासिल कर करें चारधाम यात्रा हल्द्वानी। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन,सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने एक कार्यक्रम के दौरान 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन,सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुये कहा कि इन योजनाओें के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वार्गींण विकास होगा। श्री महाराज ने 16 करोड ...

प्रदेशभर के हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा में होंगे डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
सूबे में शीघ्र आयोजित होगी यू-सेट परीक्षाः डॉ. धन सिंह रावत अधिकारियों को दिये परीक्षा तिथि घोषित करने के निर्देश प्रदेशभर के हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा में होंगे सम्मलित   प्रदेश में राज्य पात्रता परीक्षा (यू-सेट) शीघ्र आयोजित की जायेगी। यू-सेट के आयोजन के लिये कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं, शीघ्र ही परीक्षा तिथि घोषित कर दी जायेगी। इस परीक्षा को पास करने पर प्रदेशभर के युवाओं की प्रोफेसर बनने की राह और भी आसान हो जायेगी। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश में शीघ्र ही राज्य पात्रता परीक्षा (यू-सेट) आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय को इस परीक्षा का आयोजन करना है, लिहाजा विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभ...

उत्तराखण्ड को जी-20 की तीन बैठकें मिलने पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया और सड़क पर थैंक्यू मोदी जी बोलते हुए सड़क दौड़ा युवा

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोगीवाला में आयोजित मैराथन ‘‘ थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का फ्लैग ऑफ किया मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है कि, राज्य को जी-20 की तीन बैठकें मिली हैं। इसमें से एक बडी महत्वपूर्ण बैठक का रामनगर में सफल आयोजन किया जा चुका है उत्तराखण्ड को जी-20 की तीन बैठकें मिलने पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया और सड़क पर थैंक्यू मोदी जी बोलते हुए सड़क दौड़ा युवा   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोगीवाला में आयोजित मैराथन ‘‘ थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का फ्लैग ऑफ किया मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है कि, राज्य को जी-20 की तीन बैठकें मिली हैं। इसमें से एक बैठक का रामनगर में सफल आयोजन किया जा चुका है। उत्तराखण्ड को जी...