Saturday, November 7News That Matters

Author: admin

गुजरात के विशाल पाणिनी अपने परिवार के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन कर काफी उत्साहित दिखे उन्होने कहा कि उन्हें यहां आकर स्वर्ग जैसी अनुभूति हुई वे धाम में चल रहे निर्माण कार्य बहुत अच्छे से किए जा रहे हैं। केदारनाथ धाम में दर्शन करने आए तीर्थ यात्रियों ने केदारनाथ धाम में की गई व्यवस्थाओं के लिए शासन व जिला प्रशासन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड, देहरादून
गुजरात के विशाल पाणिनी अपने परिवार के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन कर काफी उत्साहित दिखे उन्होने कहा कि उन्हें यहां आकर स्वर्ग जैसी अनुभूति हुई वे धाम में चल रहे निर्माण कार्य बहुत अच्छे से किए जा रहे हैं। केदारनाथ धाम में दर्शन करने आए तीर्थ यात्रियों ने केदारनाथ धाम में की गई व्यवस्थाओं के लिए शासन व जिला प्रशासन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। केदारधाम में श्रद्धालुओं ने कहा जिला प्रशासन द्वारा यहां पर पर्याप्त व्यवस्थाएं रहने-खाने की भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध.. धामी सरकार का आभार...       बाबा केदार के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने कहा थैंक्यू धामी सरकार.. कठिन परिस्थितियों में भी यहां की व्यवस्था फर्स्ट क्लास ... श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने आए हरियाणा सोनीपत के राहुल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद ...

श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सुलभ इंटरनेशनल को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं

उत्तराखंड, देहरादून
श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सुलभ इंटरनेशनल को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी एवं असुविधा न हो जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों से लेकर केदारनाथ धाम में निरंतर सफाई व्यवस्था की जा रही है।   इसके साथ ही केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों में गंदगी करने वाले एवं नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध संबंधित अधिकारियों द्वारा चालान की...

राज्यपाल ने कहा कि आप सभी श्रद्धालुओं को भी हिमालय की सात चोटियों के बीच, अमृत सरोवर की लहरों के बीच, पवित्र श्री निशान साहिब की लहराती दिव्य ध्वजा के साथ श्री हेमकुंड साहिब जी के पवित्र दर्शन प्राप्त कर जीवन को धन्य बनाने का यह अवसर प्राप्त हुआ है।

उत्तराखंड, देहरादून
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री. पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा परिसर ऋषिकेश से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के प्रथम जत्थे को रवाना किया राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की उन्होंने हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी राज्यपाल ने कहा कि आज श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा के शुभारंभ का यह बहुत ही शुभ दिन है, पंज प्यारों के नेतृत्व में पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए रवाना हो रहा है और मैं इस पवित्र अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हम सबके लिए श्रद्धा, भक्ति और विश्वास की यात्रा है, जीवन को धन्य बनाने की यात्रा है। राज्यपाल ने कहा कि आप सभी श्रद्धालुओं को भी हिमालय की सात चो...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रूपये की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रूपये की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र में चन्द्रभागा नदी के दायें तट पर ढ़ालवाला पुल से बस अड्डा तक  लगभग 4.71 करोड़ रूपये से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के लोकार्पण के अवसर पर चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किये जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का अवलोकन भी किया और वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में सिक्किमी स्टूडेंट्स एसोसिएशन देहरादून एवं दून विश्वविद्यालय में पढ़ रहे सिक्किम के छात्रों के साथ सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने अपने सैन्य सेवा के दौरान सिक्किम में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप सिक्किम बहुत सुन्दर लगता है

उत्तराखंड, देहरादून
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में सिक्किमी स्टूडेंट्स एसोसिएशन देहरादून एवं दून विश्वविद्यालय में पढ़ रहे सिक्किम के छात्रों के साथ सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने अपने सैन्य सेवा के दौरान सिक्किम में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप सिक्किम बहुत सुन्दर लगता है राज्यपाल ने कहा कि कंचनजंघा के सुन्दर पहाड़ों की तलहटी में बसे होने के साथ-साथ सिक्किम की सुन्दरता वहां के लोगों के व्यवहार में दिखती है। राज्यपाल ने कहा कि सिक्किम देश का पहला पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक खेती करने वाला राज्य है और पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। राज्यपाल ने बताया कि केंद्र द्वारा सभी अन्य राज्यों के स्थापना दिवस को हर राज्य में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है जो कि बहुत सराहनीय है। रा...

राजकीय अस्तपालों में एकसमान होंगी पंजीकरण व जांच दरें स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून
राजकीय अस्तपालों में एकसमान होंगी पंजीकरण व जांच दरें स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश उत्तरकाशी, बागेश्वर व चमोली जनपदों में स्थापित होंगी कैथ लैब     सूबे के सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की दरें एकसमान होंगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। जनपद उत्तरकाशी, चमोली व बागेश्वर में कैथ लैब की स्थापना की जायेगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश के सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी-स्कैन एवं अन्य पैथौलॉजी जांच की दरों को एकसमान रखने के लिये प्रस्ताव तैया...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र शिवांश को मिलेट्स महोत्सव 2023 में किया गया सम्मानित

उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र शिवांश को मिलेट्स महोत्सव 2023 में किया गया सम्मानित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के छात्र शिवांश डोभाल ने हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया में आयोजित श्री अन्न महोत्सव 2023 के दौरान अपने शोध पत्र के द्वारा विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया| शिवांश ने "उत्तराखंड राज्य में मिलेट्स और उद्यमशीलता" विषय पर देश के विभिन्न संस्थानों से आए विषय विशेषज्ञों के सम्मुख वैज्ञानिक चर्चा और अध्यक्षता सत्र में प्रतिभाग किया। उन्हें नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं के हितधारकों, किसानों, छात्रों के बीच अपने नवीन और तकनीकी विचारों को साझा करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने छात्र की उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की| साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यशवीर दीवान ने कहा कि...

कहा, विभागीय बजट के व्यय की प्रत्येक माह होगी समीक्षा डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
कलस्टर स्कूल गठन को प्रत्येक जिले में होगी बैठकः डॉ. धन सिंह रावत   फर्नीचर, कम्प्यूटर व खेलकूद का बजट शीघ्र जारी करने के निर्देश कहा, विभागीय बजट के व्यय की प्रत्येक माह होगी समीक्षा सूबे में कलस्टर स्कूलों के गठन हेतु धरातल पर काम किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को जनपद स्तर पर बैठक का आयोजन कर सभी पहलुओं पर विचार करने को कहा गया है, ताकि आस-पास के विद्यालयों का विलय कर कलस्टर स्कूलों का गठन किया जा सके। प्रत्येक विद्यालय में ढांचागत सुविधाओं एवं अन्य सामग्री के लिये बजट समय जारी करने के निर्देश दिये गये हैं। वर्चुअल कक्षाओं के संचालन को लेकर राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किया जायेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने कलस्टर स्कूलों के गठन को लेकर विभागी...

क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर

उत्तराखंड, देहरादून
कार्तिकेय स्वामी मंदिर, अनसूया मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगाः महाराज क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में हुई भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर   रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की पहल पर मंगलवार को जनपद के क्रौंच पर्वत मेंj स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री महाराज ने दक्षिण भारत से आए शिवाचार्य व गुरुजनों के साथ पूजा अर्चना कर प्रतिभाग कर रहे लोगों एवं दक्षिण भारत से आये अतिथियों का स्वागत करते ...

मुख्यमंत्री धामी का ऐलान जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हर कीमत पर हटाया जायेगा। अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जायेगा..

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी का ऐलान जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हर कीमत पर हटाया जायेगा। अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जायेगा.. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हर कीमत पर हटाया जायेगा। इसके लिये अभियान जारी है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अपेक्षा है कि सरकारी भूमि पर जिन लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया है वे स्वयं उस अतिक्रमण को हटा लें, उन्होंने कहा कि कई लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात उनसे कही भी है। बनभूलपुरा हल्द्वानी में सरकारी भूमि के अतिक्रमण के सम्बंध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में भी जो भी विधि सम्मत होगा वह किया जायेगा। इस मामले में मा. न्यायालय के जो भी निर...