Saturday, November 7News That Matters

Author: admin

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुडे हर कर्मचारी का हित है सर्वोपरि यह बात डॉ आर राजेश कुमार स्वास्थ्य सचिव एवं एन.एच.एम. मिशन निदेशक ने शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के पदाधिकारियों की विभिन्न मांगो के संबंध में हुई वार्ता के दौरान कही।

उत्तराखंड, देहरादून
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े हर कर्मचारी का हित है सर्वोपरि: स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ कर्मचारियों के हित में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय   - स्वास्थ्य सचिव ने मानव संसाधन को बताया विभाग की महत्वपूर्ण इकाई   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुडे हर कर्मचारी का हित है सर्वोपरि यह बात डॉ आर राजेश कुमार स्वास्थ्य सचिव एवं एन.एच.एम. मिशन निदेशक ने शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के पदाधिकारियों की विभिन्न मांगो के संबंध में हुई वार्ता के दौरान कही। स्वास्थ्य सचिव द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में आमजन को चिकित्सा ...

धामी सरकार 2.0 : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बजा हरिद्वार पुलिस का डंका… जल्द की जाएगी अभियुक्तों के घर की कुर्की..यूकेपीएससी परीक्षा घोटाले का हैं वांछित.

उत्तराखंड, देहरादून
भ्रष्टाचार पर पुष्कर का प्रहार जारी यूकेपीएससी परीक्षा घोटाले के वांछित अभियुक्त गणों के घर पर हुई मुनादी धामी सरकार 2.0 : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बजा हरिद्वार पुलिस का डंका... जल्द की जाएगी अभियुक्तों के घर की कुर्की..यूकेपीएससी परीक्षा घोटाले का हैं वांछित..     मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में भर्ती घोटाले पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के दिशा निर्देश में एसआईटी गठित कर भर्ती घोटाला उजागर किया था जिसमें वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे। अभियुक्तों द्वारा लगातार जारी वारंटों की अवहेलना करने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियुक्तों के घर पर जाकर ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की गई व माननीय न्यालालय के आदेश के क्रम में कुर्की(82 crpc) के तहत अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा किया गय...

आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिए सभी जनपदों में नियमित बहुद्देशीय शिविर लगायें जाए: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में निर्देश दिये कि ग्राम सभाओं की चौपालों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा माह में कितनी बार भ्रमण किया जा रहा है। इसका भी कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग पूरा अपडेट रखे मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलाधिकारी नियमित ग्रामसभा चौपालों में जाएं और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को भी भेंजे। ग्राम भ्रमणों की मासिक रिपोर्ट, बीडीसी एवं तहसील दिवस की मासिक रिपोर्ट एवं उनमें प्राप्त शिकायतें और उनके निस्तारण के लिए की गई कार्यवाही की नियमित रिपोर्ट कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग को भेजें भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 का बोर्ड सभी कार्यालयों में लगे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: मुख्यमंत्री धामी आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिए सभी ज...

USA: राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा ऐलान, युद्ध समाप्त न होने तक यूक्रेन को सैन्य-आर्थिक सहायता देगा अमेरिका

देश
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जितने भी लंबे समय तक युद्ध चलेगा तो वह यूक्रेन को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सैन्य सहायता भी प्रदान करते रहेंगे। (फाइल फोटो) वॉशिंगटन, एजेंसी। रूस-यूक्रेन को युद्ध को एक साल से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। इसी बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हैरान कर देने वाली घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जितने भी लंबे समय तक युद्ध चलेगा तो वह यूक्रेन को फंडिंग करते रहेंगे। बाइडेन ने कहा कि यदि उनकी विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसद भले ही इस पर एतराज करें, लेकिन इसके बावजूद वह यूक्रेन को सहायता देने से पीछे नहीं हटेंगे। युद्ध समाप्त न होने तक यूक्रेन को सहायता देगा अमेरिका ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बीते दिन व्हाइ...

कब्ज से हैं परेशान, तो ये 6 फाइबर रिच फूड्स देंगे राहत

हेल्थ
सेहतमंद रहने के लिए पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना काफी जरूरी है। हाजमा ठीक रखने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स शामिल करने चाहिए। जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। खराब पाचन की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स शामिल करें, जो आपके हाजमा को ठीक करने में मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए किन फूड्स को डाइट में शामिल करें। ओट्स ओट्स घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल को नरम करने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं। घुलनशील फाइबर एक प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है, जो आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। मसूर की दाल मसूर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। जो मल त्याग को आसान बनाते हैं। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके...

खेल मंत्री प्लेयर्स से बोले- ‘टेंशन लेना नहीं, देना है’, जानें उन्होंने क्यों कहा ऐसा?

खेल
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने खेल का बजट तीन गुना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं खेल को बहुत अधिक प्राथमिकता देते हैं और यही कारण है कि देश खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है... केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'टेंशन लेना नहीं, टेंशन देना है।' उनके इस बयान के बाद एक बार तो लोग एक दूसरे की ओर देखते रह गए, लेकिन तुरंत ही खेल मंत्री ने कहा कि उनका आशय यह है कि देश के खिलाड़ी बिना कोई तनाव लिए खूब अच्छी तरह खेलें और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतें। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी दबाव मुक्त होकर अपना खेल खेल सकें, इसके लिए केंद्र सरकार के स्तर पर विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। स्पेशल ओलंपिक भारत (Special Olympic Bharat) के विशेष खिलाड़ियों को बर्लिन ओलंपिक के लिए रवाना करने के लिए आयोजित सेंड ऑफ स...

Mumbai: ‘महिला ने तीन जून को ही कर ली थी आत्महत्या; बचने के लिए शव ठिकाने लगाने की रची साजिश’, आरोपी का दावा

देश
पहले दिल्ली में श्रद्धा वाल्कर और अब महाराष्ट्र में सरस्वती वैद्य हत्याकांड ने लोगों और समाज को झकझोर दिया है। बुधवार रात मुंबई में एक 32 वर्षीय महिला की उसके 56 वर्षीय लिव-इन पार्टनर द्वारा बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुंबई के सरस्वती वैद्य हत्याकांड के आरोपी ने दावा किया है कि उसने महिला की हत्या नहीं की, बल्कि महिला ने पहले ही आत्महत्या कर ली थी। उसने पुलिस को बताया कि उसे डर था कि इसके लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इस वजह से उसने शव को ठिकाने लगाने का षडयंत्र रचा। पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जब यह बात सुनी तो वह भी अचंभित रह गए। पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा वसई-विरार पुलिस ने बताया कि बीते दिन सरस्वती वैद्य की हत्या के आरोप में मनोज साने को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे मीरा-भायंदर कोर्ट में पेश कि...
Mumbai: ‘महिला ने तीन जून को ही कर ली थी आत्महत्या; बचने के लिए शव ठिकाने लगाने की रची साजिश’, आरोपी का दावा

Mumbai: ‘महिला ने तीन जून को ही कर ली थी आत्महत्या; बचने के लिए शव ठिकाने लगाने की रची साजिश’, आरोपी का दावा

देश/दुनिया
पहले दिल्ली में श्रद्धा वाल्कर और अब महाराष्ट्र में सरस्वती वैद्य हत्याकांड ने लोगों और समाज को झकझोर दिया है। बुधवार रात मुंबई में एक 32 वर्षीय महिला की उसके 56 वर्षीय लिव-इन पार्टनर द्वारा बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुंबई के सरस्वती वैद्य हत्याकांड के आरोपी ने दावा किया है कि उसने महिला की हत्या नहीं की, बल्कि महिला ने पहले ही आत्महत्या कर ली थी। उसने पुलिस को बताया कि उसे डर था कि इसके लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इस वजह से उसने शव को ठिकाने लगाने का षडयंत्र रचा। पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जब यह बात सुनी तो वह भी अचंभित रह गए। पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा वसई-विरार पुलिस ने बताया कि बीते दिन सरस्वती वैद्य की हत्या के आरोप में मनोज साने को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे मीरा-भायंदर कोर्ट में पेश किया ...

रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव

उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया खटीमा। जमौर के पास रेलवे क्रासिंग संख्या 22 से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव का निरीक्षण कर कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे ट्रैक में टहलने निकले ग्रामीणों ने पीलीभीत रोड स्थित ग्राम जमौर के रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पड़े देखा। ग्रामीणों ने फाटक पर तैनात रेलवे कर्मी को इसकी सूचना दी। रेलवे कर्मी ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव क्षत-विक्षत होने से शिनाख्त नही हो पाई। सीओ वीर सिंह और कोतवाल नरेश चौहान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक फील्ड यूनिट के एसआई सत्य प्रकाश ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया।...

सरहद की निगहबानी को तैयार देश के भावी सैन्य अफसर, शानदार परेड का किया प्रदर्शन

उत्तराखंड, देहरादून
शनिवार को भारतीय सेना को 332 युवा अफसरों की टोली मिल जाएगी। इसके अलावा सात मित्र देशों के 42 कैडेट्स भी आईएमए से कड़ा प्रशिक्षण लेकर अपनी-अपनी सेना का हिस्सा बनेंगे। मुख्य परेड से पहले बृहस्पतिवार को अकादमी में कमांडेंट परेड का आयोजन किया गया। देश के भावी सैन्य अफसर सरहद की निगहबानी को पूरी तरह से तैयार हैं। मुख्य परेड से पहले बृहस्पतिवार को भावी सैन्य अफसरों ने आईएमए के गीत की धुन पर शानदार परेड का प्रदर्शन किया। परेड में सीना चौड़ा किए सधे हुए कदम और शानदार ड्रिल ने जेंटलमैन कैडेट्स के आईएमए में लिए प्रशिक्षण को सार्थक साबित किया। आईएमए कमांडेंट ले. जनरल विजय कुमार मिश्रा ने परेड की सलामी ली। भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड कल (शनिवार) आयोजित की जाएगी। इस दिन भारतीय सेना को 332 युवा अफसरों की टोली मिल जाएगी। इसके अलावा सात मित्र देशों के 42 कैडेट्स भी आईएमए से कड़ा प्रशिक्षण लेक...