Wednesday, September 3News That Matters

Author: admin

चम्पावत की जनता विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुनने जा रही है : सैनिक कल्याण मंत्री

Uncategorized
चम्पावत की जनता विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुनने जा रही है : सैनिक कल्याण मंत्री बनबसा के देसी फार्म में सभा को सम्बोधित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।   चम्पावत की जनता विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुनने जा रही है : सैनिक कल्याण मंत्री चम्पावत 17 मई, चंपावत विधानसभा क्षेत्र के बनबसा स्थित देसी फार्म में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि चम्पावत की जनता विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुनने जा रही है। मंत्री ने कहा कि सैनिकों को सम्मान देने की परम्परा अटल सरकार में करगिल युद्ध के बाद प्रारम्भ हुई। शहीद सैनिकों को सम्मान देने का काम भाजपा सरकार ने किया। वर्ष 1972 से लम्बित वन रैंक वन पेन्शन की माँग को पूर्ण करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। उन्होंने एक पूर्व सैनिक से पूछा कि आपकी सेवानिव्रति पर पेन्शन क्या थी, और वर्तमान में क्या है। पूर्व सैनिक ने बताया कि उस वक्त 4200 थी और...

तहसील मुनस्यारी के खलियाटाप में लापता दो पर्यटकों को जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है।

Uncategorized
तहसील मुनस्यारी के खलियाटाप में लापता दो पर्यटकों को जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है। लापता पर्यटकों की खोजबीन के लिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये गये थे। जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी में 16 मई को पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी दो पर्यटक, जिनके नाम सन्तोष कुमार, उम्र लगभग 27 वर्ष और विशाल गंगवार उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है, मुनस्यारी से पर्यटक स्थल खलियाटॉप भ्रमण पर गए थे, लेकिन मार्ग भटकने से बीच में लापता हो गये। इन दोनों लापता पर्यटकों की खोजबीन की गई। दोनों पर्यटकों को आज 17 मई को गंभीर घायल अवस्था में मिले। जिन्हें प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को पर्यटकों के रेस्क्यू के निर्देश दिये गये थे। मुख्यमंत्री ने घायल पर्यटकों को आवश्यक चिकित्सा स...

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र का उद्घाटन

Uncategorized
श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र का उद्घाटन देहरादून श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ को उत्तराखण्ड राज्य के लिए क्षेत्रीय अनुसंधान एवम् जैव चिकित्सा अनुसंधान के रूप में चयनित किया है। क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र में जैव चिकित्सा एवम् सांख्यकी से जुड़े विषयों पर शोध कार्य किये जाएंगे। शोध केन्द्र उत्तराखण्ड व आसपास के राज्यों के मेडिकल शोधार्थियों के लिए आवश्यक संसाधन उपलबध करवाएगा। यह जानकारी श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के उप प्राचार्य डॉ पुनीत ओहरी ने दी। मंगलवार को एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ यशबीर दीवान एवम् मुख्य अतिथि डॉॅ पदम सिंह पूर्व एडिशनल डायरेक्टर जनरल, इण्डियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के कर कमलों द्वारा किया गया। काबिलेगौर है कि डॉ पदम सिंह प्रख्यात सांख्यिकी विशेषज्ञ...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा- 31 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो, यह हमारा लक्ष्य

Uncategorized
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा- 31 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो, यह हमारा लक्ष्य   बनबसा में प्रबुद्धजनो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कृषि मंत्री गणेश जोशी *कहा- 31 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो, यह हमारा लक्ष्य* बनबसा 17 मई, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के लिए होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बनबसा मंडल द्वारा आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 31 मई को भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो, यह हमारा प्रथम लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं बस हमको जीत का अंतर बढ़ाना है। समान नागरिक संहिता को लागू करने की घोषणा को पूरा करने का काम मुख्यमंत्री धामी ने किया। हमारी सरकार कोरी घोषणा नहीं करती, हम जो कहते हैं, वह करते हैं। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अ...

टनकपुर में आयोजित पूर्व सैनिक सभा को सम्बोधित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

Uncategorized
टनकपुर में आयोजित पूर्व सैनिक सभा को सम्बोधित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी। *टनकपुर में बनेगा भव्य सैनिक कल्याण विश्राम ग्रह : सैनिक कल्याण मंत्री* चम्पावत 17 मई चंपावत विधानसभा क्षेत्र के टनकपुर स्थित पंचायत घर ज्ञान खेड़ा में पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी में कहा कि जनता सामान्यतः विधायक को चुनती है लेकिन चंपावत की महान जनता सौभाग्यशाली है कि उन्हें मुख्यमंत्री सुनने का मौका मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री, सैनिक का बेटा मुख्यमंत्री और खुद पूर्व सैनिक एक सैनिक मंत्री बनता है। 6 महीने के अंदर पुष्कर सिंह धामी ने जो तूफानी पारी खेली है, जोरदार बैटिंग की है, उसका परिणाम है कि आज 47 विधायकों की भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखंड में बनी है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह...

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय परिसर से दिक्सन टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई, अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा का फ्लैग ऑफ किया

Uncategorized
देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय परिसर से दिक्सन टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई, अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा का फ्लैग ऑफ किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश के अंदर चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा दे रही है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम भी सरकार कर रही है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखंड सरकार डॉक्टर शैलजा भट्ट के अलावा डिक्शन टेक्नोलॉजी संस्थान के अधिकारी भी उपस्थित थे।...

ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने पर द्रोण नगरी देहरादून में झूमे  बजरंग दल व हनुमत सेवा समिति कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष जलाभिषेक कर मिष्ठान बांटकर हर्ष मनाया

Uncategorized
ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने पर द्रोण नगरी देहरादून में झूमे  बजरंग दल व हनुमत सेवा समिति कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष जलाभिषेक कर मिष्ठान बांटकर हर्ष मनाया ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग के मिलने पर घंटाघर हनुमान मंदिर में हर्षोल्लास ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने पर द्रोण नगरी देहरादून में झूमे  बजरंग दल व हनुमत सेवा समिति कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष जलाभिषेक कर मिष्ठान बांटकर हर्ष मनाया ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे में सकारात्मक पहल के साथ जिस प्रकार आज एक सूचना आई की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर से 12 फुट 8इंच का शिवलिंग प्राप्त हुआ महानगर देहरादून में हर्षोल्लास का माहौल तैयार हुआ। और प्राचीन हनुमान मंदिर धनबाद सेवा समिति के संरक्षक पंडित उदय शंकर भट्ट जी के द्वारा विशेष शिव पूजा के आव्हान के साथ शिवलिंग पर सामूहिक जलाभिषेक वह पूजा अर्चना की गई साथ ही सबने एक-दूसरे को ...

आसानी से मिली सुविधाओं ने केदारनाथ धाम यात्रा को बनाया आसान

Uncategorized
आसानी से मिली सुविधाओं ने केदारनाथ धाम यात्रा को बनाया आसान देहरादून। दिल्ली से आए तीन ‌दोस्तों की श्री केदारनाथ धाम की यात्रा और भी आसान तब हो गई जब उन्हें आसानी से सभी सुविधाएं उपलब्ध हुई। इस संबंध में उनके द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया है। वीडियो में उन्होंने अपनी यात्रा का अनुभव साझा किया है। दिल्ली निवासी नवीन, कमल और अरुण ने वीडियो में बताया कि यात्रा बहुत अच्छी रही। बेहतर व्यवस्था से दर्शन भी अच्छे से हुए। तीर्थयात्रियों की यात्रा सरल और सफल हो इसके लिए सभी सुविधाएं चाक चौबंद की गई हैं। इसके अलावा रहने और खाने की व्यवस्था ने यात्रा को और भी यादगार और सफल बनाया। तीर्थयात्रियों के लिए खाने और रहने की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही है। नवीन ने कहा ‌कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत श्री केदारनाथ धाम में हुए विकास कार्यों से तीर्थयात्रियों को सभी स...

धामी सरकार 2.0 : हर 100 दिन के विकास कार्यों की रिपोर्ट जारी करेगी सरकार

Uncategorized
धामी सरकार 2.0 : हर 100 दिन के विकास कार्यों की रिपोर्ट जारी करेगी सरकार सीएम ने कहा कि उनकी सरकार एक नया इतिहास बनाने का जा रही है, इसमें सभी धर्मों और जातियों के लिए एकसमान कानून लागू होगा। उन्होंने कहा कि आश्रम के विकसित होने से जहां क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा वहीं सामाजिक बुराइयां भी दूर होंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार हर 100 दिन के विकास कार्यों की रिपोर्ट जारी करेगी। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का हर तरह की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सरकार जल्द ही अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन सिलिंडर मुफ्त देने की योजना भी लागू करने जा रही है।...

यात्रियों से अधिक वसूली पर महाराज ने दिये कार्यवाही के आदेश*

Uncategorized
*यात्रियों से अधिक वसूली पर महाराज ने दिये कार्यवाही के आदेश* *देहरादून।* चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों से निर्धारित दरों से अधिक धनराशि की वसूली की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सोमवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही करने के अधिकारियों को आदेश दिये हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों से हेलीकॉप्टर सेवा, टैक्सी सेवा होटल, गेस्ट हाउस एवं खान-पान सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं पर निर्धारित दरों से अधिक धनराशि वसूलने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सोमवार को जनपद चमोली के जिलाधिकारी हिमांशी खुराना एवं रुद्रप्रयाग जनपद के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से दूरभाष पर वार्ता कर ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।उन्होने अधिकारियों से कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों से जो भी सेवा प्रद...