Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

मदरसा बोर्ड का युग समाप्त: धामी सरकार ने लागू किया शिक्षा सुधार का बड़ा मॉडल 

Uncategorized
मदरसा बोर्ड का युग समाप्त: धामी सरकार ने लागू किया शिक्षा सुधार का बड़ा मॉडल     उत्तराखंड की राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में 1 जुलाई 2026 यानी आज एक ऐतिहासिक तारीख बन गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के सबसे चर्चित और बड़े फैसलों में से एक ये आज पूरी तरह लागू हो गया। आज से उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड का औपचारिक रूप से अंत हो गया है और उसकी जगह उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरणभी (USMEA) ने कामकाज संभाल लिया है। इसके साथ ही राज्य में मदरसों और अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की पूरी व्यवस्था अब नई प्रणाली के तहत संचालित होगी। धामी सरकार इस फैसले को शिक्षा सुधार, समान अवसर और मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ रही है। वहीं राजनीतिक जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार का एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक भी मान रहे हैं। सरकार का मानना है कि इससे ...

मुख्यमंत्री धामी का युवा सशक्तिकरण मॉडल, फिल्म शिक्षा के लिए प्रतिभाओं को मिला आर्थिक सहयोग

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का युवा सशक्तिकरण मॉडल, फिल्म शिक्षा के लिए प्रतिभाओं को मिला आर्थिक सहयोग   उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के लाभ, उत्तराखंड के युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर मिलने शुरु हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने "फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे ( FTII) से पासआउट तीन युवाओं की छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया है। उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के तहत "फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे, सत्यजीत-रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, कोलकाता या अन्य ख्यातिप्राप्त संस्थानों में प्रवेश लेने वाले उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी छात्र-छात्राओं को मैरिट के आधार पर पाठ्यक्रम पूर्ण होने तथा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरांत छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने का प्राविधान है। इसके तहत पाठ्यक्रम पर हुए व्यय के अनुसार एसटी,एससी, ओबीसी को 75 प्रतिशत एवं सामान्य अभ्यर्थियों को 50 प्रतिश...

5 साल, सेवा और सुशासन: 4 जुलाई से फिर जनता के द्वार पहुंचेगी धामी सरकार

Uncategorized
5 साल, सेवा और सुशासन: 4 जुलाई से फिर जनता के द्वार पहुंचेगी धामी सरकार   जन समस्याओं के निराकरण के लिए गत वर्ष चलाए गए ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए, प्रदेश सरकार एक बार फिर जनता के द्वार पहुंच रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई से 15 दिन का इस विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संबंधित विभागों अधिकारी- कर्मचारी शामिल होकर, जन समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि विभाग अधिकारी कर्मचारी खुद लोगों के पास पहुंच शिकायतों का निस्तारण करें। मुख्यमंत्री की इसी सोच को केंद्र में रखते हुए प्रदेश सरकार ने गत दिसंब...

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था का नया अध्याय: धामी सरकार ने समाप्त किया मदरसा बोर्ड, 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

Uncategorized
उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था का नया अध्याय: धामी सरकार ने समाप्त किया मदरसा बोर्ड, 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में     उत्तराखंड मदरसा बोर्ड का आज आखिरी दिन हैं इसके साथ पर कल से उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण अस्तित्व में आ जाएगा। राज्य के सभी 452 मदरसों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी है। *प्रत्येक मान्यता तीन शैक्षणिक वर्षों के लिए वैध होगी* । इसके अलावा मदरसों को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से विधिवत संबद्धता भी प्राप्त करनी होगी। प्राधिकरण मदरसों का भौतिक निरीक्षण करेगा   *प्राधिकरण की नियमावली के अंतर्गत मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदायों को अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में मान्यता दी गई है*     *मदरसों को निर्धारित सरकारी पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना है एवं आवश्यक दस्तावेज़ एवं...

गणेश जोशी ने आयोजकों की सराहना कर धार्मिक आयोजनों को समाज की आवश्यकता बताया

Uncategorized
गणेश जोशी ने आयोजकों की सराहना कर धार्मिक आयोजनों को समाज की आवश्यकता बताया     देहरादून 29 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून के बिलासपुर कांडली में बीजेपी नेता मंजू देवपा द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर कथा श्रवण किया तथा प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अमूल्य धरोहर है, जो समाज को धर्म, सदाचार, सेवा एवं मानवता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और संस्कारों को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफल व्यवस्था के लिए मंजू देवपा एवं समस्त परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले— हमारा उद्देश्य केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि सुनियोजित एवं व्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करना है

आपकी सरकार, उत्तराखंड
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले— हमारा उद्देश्य केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि सुनियोजित एवं व्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करना है मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण द्वारा विभिन्न सेक्टरों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अवैध निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से उपाध्यक्ष एमडीडीए के नेतृत्व में क्षेत्रवार निरीक्षण एवं कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से न केवल अवैध निर्माणों की पहचान की जा रही है, बल्कि स्वीकृत मानचित्रों के अनुरूप निर्माण कार्यों की भी नियमित निगरानी की जा रही है, जिससे सुनियोजित एवं नियमानुसा...

गणेश जोशी बोले- प्रदेश के हर अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से किया जा रहा सशक्त

Uncategorized
गणेश जोशी बोले- प्रदेश के हर अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से किया जा रहा सशक्त       मसूरी, 29 जून। सोमवार को ओएनजीसी द्वारा वित्त पोषित एवं सरस्वती जनकल्याण व स्वरोजगार संस्थान, देहरादून के सहयोग से सिविल अस्पताल मेडिकल उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी रहे।   इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल को विभिन्न आधुनिक चिकित्सा उपकरण समर्पित किए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ओएनजीसी के सहयोग से उपलब्ध कराए गए ये उपकरण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा।   कार्यक्रम के दौरान अस्प...

धामी सरकार का बड़ा कदम, चंपावत में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार

Uncategorized
धामी सरकार का बड़ा कदम, चंपावत में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र मेंअभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का मुख्य आधार है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में अस्पतालों के निर्माण के साथ उन्हें आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और प्रशिक्षित मानव संसाधन से सशक्त बनाना है।   मुख्यमंत्री ने कहा एम.आर.आई मशीन के उद्घाटन...

लोहियाहेड वाटर बाईपास को विकसित किया जाएगा प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
लोहियाहेड वाटर बाईपास को विकसित किया जाएगा प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में स्थित उभरते हुए पर्यटक स्थल लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यटन की संभावनाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से स्थल के विकास से संबंधित जानकारी प्राप्त की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार कार्य किए जा रहे हैं।   ...

धामी ने दिया संदेश—दृढ़ता और संवेदनशीलता साथ-साथ चल सकती हैं

उत्तराखंड
धामी ने दिया संदेश—दृढ़ता और संवेदनशीलता साथ-साथ चल सकती हैं - दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान   - दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी   देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक अपने तेज फैसलों और सख्त प्रशासनिक शैली के कारण "धाकड़" और "धुरंधर" जैसे विशेषणों से पहचाने जाते रहे हैं। लेकिन कर्णप्रयाग विवाद के दौरान जिस संयम, धैर्य और संवाद आधारित रणनीति के साथ उन्होंने पूरे घटनाक्रम को संभाला, उससे उनकी एक नई पहचान "धैर्यवान धामी" के रूप में भी उभरकर सामने आई।   दो दिनों तक प्रदेश हाई अलर्ट पर रहा, लेकिन मुख्यमंत्री ने पूरी स्थिति की कमान स्वयं संभाले रखी। वे लगातार पुलिस मुख्यालय, शासन, केंद्र सरकार, पंजाब सरकार तथा सिख समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के संपर्क में रहे। अकाल...