Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

धामी सरकार आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा से नए अवसर खोल रही हैं 

धामी सरकार आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा से नए अवसर खोल रही हैं 

Uncategorized
धामी सरकार आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा से नए अवसर खोल रही हैं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लाभार्थियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों, आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वरोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि सरकार की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास है तथा यही विश्वास जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।   मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी क...
मंत्री गणेश जोशी ने कहा— जागरूक युवा ही विकसित भारत के सपने को देंगे नई उड़ान

मंत्री गणेश जोशी ने कहा— जागरूक युवा ही विकसित भारत के सपने को देंगे नई उड़ान

Uncategorized
मंत्री गणेश जोशी ने कहा— जागरूक युवा ही विकसित भारत के सपने को देंगे नई उड़ान     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून स्थित जीआरडी कॉलेज में मसूरी विधानसभा के भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। यह केवल एक आँकड़ा नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक अवसर है। आने वाले वर्षों में विश्व भारत को उसकी युवा शक्ति, नवाचार और प्रतिभा के कारण पहचानेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नीट यूजी परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी युवाओं को भी सम्मानित भी किया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित अनेक युवा शिक्षा, खेल, उद्यमिता, सामाजिक सेवा, कला, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धिया...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर एक्शन में बंशीधर तिवारी, एमडीडीए में शुरू होगा ‘समाधान दिवस’

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर एक्शन में बंशीधर तिवारी, एमडीडीए में शुरू होगा ‘समाधान दिवस’

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर एक्शन में बंशीधर तिवारी, एमडीडीए में शुरू होगा 'समाधान दिवस' माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आमजन की शिकायतों और सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सोमवार को प्राधिकरण मुख्यालय में "समाधान दिवस" आयोजित किया जाएगा, जहां आम नागरिक सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे। प्राधिकरण का दावा है कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण कर उसका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। *एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि* प्राधिकरण का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को गति देना ही नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना भी है। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस लोगों को ...
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री धामी

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री धामी   गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। यहां विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और भारतीय मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है। यही युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि स्टार...
मुख्यमंत्री धामी ने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री धामी ने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित किया   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के एवरेस्ट विजेता मोहन सिंह राणा तथा आईटीबीपी के एवरेस्ट विजेता टीला सेन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण की रोकथाम के लिए सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया। राज्य सरकार धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। इससे बचाव के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज...
जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बना रहे मुख्यमंत्री धामी, खटीमा में समस्याएं सुनकर दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बना रहे मुख्यमंत्री धामी, खटीमा में समस्याएं सुनकर दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Uncategorized
जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बना रहे मुख्यमंत्री धामी, खटीमा में समस्याएं सुनकर दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न...
मुख्यमंत्री धामी बोले—आपदा प्रबंधन को और आधुनिक, सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए सरकार निरंतर कर रही है काम

मुख्यमंत्री धामी बोले—आपदा प्रबंधन को और आधुनिक, सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए सरकार निरंतर कर रही है काम

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी बोले—आपदा प्रबंधन को और आधुनिक, सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए सरकार निरंतर कर रही है काम   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय गदरपुर-रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन, गदरपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में एनडीआरएफ जैसी संस्थाओं की भूमिका जनजीवन की सुरक्षा और आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक आधुनिक, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर र...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार वोट बैंक की नहीं, बल्कि विश्वास की राजनीति करती है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार वोट बैंक की नहीं, बल्कि विश्वास की राजनीति करती है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार वोट बैंक की नहीं, बल्कि विश्वास की राजनीति करती है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ₹2,830.07 लाख लागत की 08 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर नवनिर्मित गदरपुर बस स्टेशन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए ₹694.06 लाख लागत की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ₹2,136.01 लाख लागत की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹275.70 लाख की लागत से निर्मित विकास खंड गदरपुर के कार्यालय भवन, ₹69.19 लाख की लागत से ग्रामीण क्षेत्र में हरिचंद्र-गुरुचंद्र बंग विशाल सामुदायिक भवन तथा ₹349.17 लाख की लागत से निर्मित गदरपुर बस अड्डे क...
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही गढ़वाल आयुक्त एवं आईजी गढ़वाल को भी जन शिकायतों के निस्तारण में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो और संबंधित लोगों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने इस वर्ष की केदारनाथ ...
सृष्टि कंडारी प्रकरण में मुख्यमंत्री धामी द्वारा CB-CID जांच के निर्देश पर विधायक विनोद कंडारी ने जताया आभार

सृष्टि कंडारी प्रकरण में मुख्यमंत्री धामी द्वारा CB-CID जांच के निर्देश पर विधायक विनोद कंडारी ने जताया आभार

Uncategorized
सृष्टि कंडारी प्रकरण में मुख्यमंत्री धामी द्वारा CB-CID जांच के निर्देश पर विधायक विनोद कंडारी ने जताया आभार       देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि उन्होंने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच की मांग की। विधायक के अनुसार, मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल गृह सचिव को जांच CB-CID को सौंपने के लिखित निर्देश जारी किए हैं। विनोद कंडारी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जांच निष्पक्ष होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखने, जांच एजेंसियों का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की।...