Monday, November 9News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में इस वर्ष आई आपदा के दौरान समय रहते सभी यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू पूरा किया गया   

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में इस वर्ष आई आपदा के दौरान समय रहते सभी यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू पूरा किया गया  

Uncategorized
  मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में इस वर्ष आई आपदा के दौरान समय रहते सभी यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू पूरा किया गया   श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार के पावन दर्शन किए और समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों से भी भेंट की। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। धाम में तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी को नई दिश...
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दी   

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दी  

Uncategorized
  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दी   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली का पर्व देहरादून छावनी में तैनात सैनिकों के साथ अत्यधिक हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया। सैनिक कल्याण मंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाई और उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर साल जवानों के साथ दीवाली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते उनका प्रयास रहता है कि वह अपनी दीवाली हमेशा भारतीय सेना के जवानों के साथ मनायें। सैनिक कल्याण मंत्री ने अपनी सैन्य सेवा के दौरान विभिन्न सीमाओं पर दीवाली पर्व की यादों को भी ताजा किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान दुर्गम क्षेत्रों में ...
मुख्यमंत्री धामी ने समीक्षा बैठक में विपक्षी विधायकों को आमंत्रित करके जीता था दिल   

मुख्यमंत्री धामी ने समीक्षा बैठक में विपक्षी विधायकों को आमंत्रित करके जीता था दिल  

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने समीक्षा बैठक में विपक्षी विधायकों को आमंत्रित करके जीता था दिल देहरादून। दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। पिछले तीन दिनों में लगभग 10 हजार से ज्यादा लोग सरकारी आवास में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामना दे चुके हैं। प्रदेशभर से आए लोगों का मुख्यमंत्री धामी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना की। इसी दौरान समय निकालकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर उन्हें दीपावली की शुभकामना दी। वह पक्ष और विपक्ष के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलने पहुंचे, जिसे उत्तराखण्ड में राजनैतिक सौहार्द की एक शानदार परम्परा की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को एक सफल प्रशासक के स...
कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहाँ परिवार होता है। सब मिलकर उत्सव मनाते हैं। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है :धामी   

कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहाँ परिवार होता है। सब मिलकर उत्सव मनाते हैं। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है :धामी  

उत्तराखंड
  कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहाँ परिवार होता है। सब मिलकर उत्सव मनाते हैं। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है :धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लैंसडाउन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने जवानों, वीर नारियों और बच्चों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आप सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा जाता है कि पर्व वहीं होत...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्रय की स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार मिट्टी के दीपक और मूर्तिया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्रय की स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार मिट्टी के दीपक और मूर्तिया

Uncategorized
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्रय की स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार मिट्टी के दीपक और मूर्तिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दीपावली के अवसर पर सपरिवार चकराता रोड़ स्थित कुमार शॉप का भ्रमण कर स्थानीय विश्वकर्मा बंधुओं से द्वारा तैयार किये गए मिट्टी के दीपक तथा मूर्तियां क्रय की तथा डिजिटल पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारीगर बड़ी मेहनत से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं बनाते हैं। हाथ से निर्मित होने के चलते इन वस्तुओं की लागत अधिक आती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय करें जिससे इस पेशे से जुड़े लोगों की जीविका भी बनी रहे और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए वोकल फॉर लोकल के संदे...
एसजीआरआरयू और हैस्को के बीच होगा अनुबंध पढ़े पूरी ख़बर..   

एसजीआरआरयू और हैस्को के बीच होगा अनुबंध पढ़े पूरी ख़बर..  

उत्तराखंड
  एसजीआरआरयू और हैस्को के बीच होगा अनुबंध पढ़े पूरी ख़बर.. हैस्को के संस्थापक एवम् पद्मभूषण डाॅ अनिल जोशी ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) एवम् हैस्को अनुबंध करेगा दोनेां संस्थान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर मिलकर काम करेंगे। डाॅ अनिल जोशी ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनो के मध्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्तवपूर्णं मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, समय पर वर्षा न होने और साधनों के अभाव जैसे कारणों से आग से वनों को होने वाली क्षति जैसे मुद्दों पर गहन विचार विमर्श हुआ। डाॅ अनिल जोशी ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवम् सरंक्षण केन्द्र (हैस्को) आने का निमंत्रण दिया। बुधवार को श्री दरबार साहिब...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी डाॅक्टरों एवम् स्टाफ सदस्यों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी डाॅक्टरों एवम् स्टाफ सदस्यों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Uncategorized
  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी डाॅक्टरों एवम् स्टाफ सदस्यों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं।     श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्टाफ ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्टाफ ने एक दूसरे को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्टाफ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी डाॅक्टरों एवम् स्टाफ सदस्यों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रांगण में दीपोत्सव का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक, श्री महं...
कई बार जहां सड़क मार्ग से पहुंचना संभव नहीं होता, हेली एम्बुलेंस ऐसे स्थानों पर भी आसानी से पहुंच कर लोगों की सहायता करेगी:धामी   

कई बार जहां सड़क मार्ग से पहुंचना संभव नहीं होता, हेली एम्बुलेंस ऐसे स्थानों पर भी आसानी से पहुंच कर लोगों की सहायता करेगी:धामी  

Uncategorized
  कई बार जहां सड़क मार्ग से पहुंचना संभव नहीं होता, हेली एम्बुलेंस ऐसे स्थानों पर भी आसानी से पहुंच कर लोगों की सहायता करेगी:धामी   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धन्वंतरि जयंती के अवसर पर, एम्स ऋषिकेश के जरिए देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के लिए कुल 12850 करोड़, रुपए लागत वाली स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्धाटन और शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एम्स ऋषिकेश से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि एम्स ऋषिकेश में हेली एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत और आधुनिक बन सकेंगी, हेली एम्बुलेंस संकट के सम...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के उन्नयन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं उनके नेतृत्व में राज्य में 05 नये कैम्पस बने हैं। 26 नये डिग्री कॉलेज बने हैं   

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के उन्नयन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं उनके नेतृत्व में राज्य में 05 नये कैम्पस बने हैं। 26 नये डिग्री कॉलेज बने हैं  

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के उन्नयन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं उनके नेतृत्व में राज्य में 05 नये कैम्पस बने हैं। 26 नये डिग्री कॉलेज बने हैं   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 05 विषयों में चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मंगलवार को हिन्दी, रसायन विज्ञान, भूगोल, जन्तु विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस के पावन अवसर पर मिलने वाला यह उपहार निश्चित ही आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएगा। आपके जीवन में सफलता का यह दिन मेहनत, समर्पण और लगन की वजह से ही आया है। उन्होंने कहा कि अध्यापन कोई सामान्य कार्य नहीं बल्कि एक बड़ी ज़िम...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान हमें सशक्त आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है   

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान हमें सशक्त आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान हमें सशक्त आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है कैबिनेट मंत्री गणेश ने भारतीय जनता पार्टी के 'सक्रिय सदस्यता अभियान' के अंतर्गत सक्रिय कार्यकर्ता के रूप अपनी सदस्यता का आवेदन मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत को सौपा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उन्होंने पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपने 10421 सदस्य बनाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान हमें सशक्त आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए सक्रिय सदस्य के रूप में राष्ट्र निर्माण के इस अभियान का हिस्सा बनने का सभी से आव्हान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री ...