Tuesday, November 3News That Matters

Author: admin

सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम धामी

सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम धामी

Uncategorized
सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन, में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने "मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन" पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसी के साथ विद्यालयी छात्र छात्राओं के बीच होने वाली "मेरे सपनों का उत्तराखण्ड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण" विषय की निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 140 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इन चयनित छात्र- छात्राओं का NEET, JEE, CLAT, SAT जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिं...
मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त होंगी बहनें-बेटियां, तभी बनेगा उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य

मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त होंगी बहनें-बेटियां, तभी बनेगा उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त होंगी बहनें-बेटियां, तभी बनेगा उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार तथा 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीलू रौतेली जयंती उत्तराखंड के इतिहास और नारी शक्ति के स्वाभिमान के लिए गौरवशाली अवसर है। वीरांगना तीलू रौतेली अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और नारी शक्ति की अमर प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वी...
सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद

सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद

Uncategorized
सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद   देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब राज्य की नई पीढ़ी के साथ सीधे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करेंगे। भविष्य के उत्तराखंड की रूपरेखा तैयार करने में युवा विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन” कार्यक्रम का शुभारंभ 10 अगस्त से करने जा रही है।   किसी राज्य के मुख्यमंत्री के ये पहली बार अभिनव पहल है। जिसके तहत राज्य के 2,800 से अधिक विद्यालयों के तीन लाख से अधिक कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार और सुझाव मुख्यमंत्री के साथ साझा करेंगे।   ये वे युवा हैं जिनका जन्म उत्तराखंड राज्य गठन के बाद हुआ और जो आने वाले वर्षों में राज्य की विकास यात्रा के प्रमुख भागीदार होंगे।   विद्यार्थी बताएंगे – कैसा हो अ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 9लाख 87हजार 17 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख 50 हज़ार की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। यह भुगतान जुलाई माह 2026 की पेंशन का किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पेंशन राशि का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरण किया जा रहा है, जिससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज का कमजोर वर्ग, सरकार के पर...
आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन और विपणन सुविधाओं से सशक्त हो रहा हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र : मुख्यमंत्री धामी 

आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन और विपणन सुविधाओं से सशक्त हो रहा हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र : मुख्यमंत्री धामी 

Uncategorized
आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन और विपणन सुविधाओं से सशक्त हो रहा हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बिच्छू घास (नेटल फाइबर) से निर्मित पारंपरिक वस्त्र खरीदकर स्थानीय उत्पादों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन दिया तथा उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिवस उन समर्पित बुनकरों और शिल्पकारों के सम्मान का प्रतीक है, जो अपनी कला, परिश्रम और कौशल से देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कारीगर केवल वस्त्र या उत्पाद नहीं बनाते, बल्कि उनमें प्रदेश की संस...
धामी कैबिनेट का फैसला: उत्तराखण्ड मजदूरी संहिता नियमावली-2026 को मंजूरी, न्यूनतम मजदूरी, समय पर वेतन, डिजिटल भुगतान और महिला-पुरुष को समान वेतन सुनिश्चित होगा

धामी कैबिनेट का फैसला: उत्तराखण्ड मजदूरी संहिता नियमावली-2026 को मंजूरी, न्यूनतम मजदूरी, समय पर वेतन, डिजिटल भुगतान और महिला-पुरुष को समान वेतन सुनिश्चित होगा

Uncategorized
धामी कैबिनेट का फैसला: उत्तराखण्ड मजदूरी संहिता नियमावली-2026 को मंजूरी, न्यूनतम मजदूरी, समय पर वेतन, डिजिटल भुगतान और महिला-पुरुष को समान वेतन सुनिश्चित होगा   देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों की जानकारी महानिदेशक सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया को दी। *अब सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी गौ एवं भैंस खरीद पर मिलेगा अनुदान* कैबिनेट ने राज्य सेक्टर की गौ पालन योजना का दायरा बढ़ाते हुए सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी योजना से जोड़ने का निर्णय लिया। अब लाभार्थी गाय के साथ-साथ भैंस खरीदने का विकल्प भी...
राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कांवड़ यात्रा को बताया सनातन आस्था का प्रतीक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा—यह ऐतिहासिक पहल है

राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कांवड़ यात्रा को बताया सनातन आस्था का प्रतीक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा—यह ऐतिहासिक पहल है

Uncategorized
राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कांवड़ यात्रा को बताया सनातन आस्था का प्रतीक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा—यह ऐतिहासिक पहल है       शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष *तेजस्वी सूर्या* ने सावन मास के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद श्रद्धा, आस्था और उत्साह से परिपूर्ण यह कांवड़ यात्रा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर प्रारंभ हुई और वीरभद्र, ऋषिकेश में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर तेजस्वी सूर्या ने प्रदेशवासियों को सावन के पावन मास की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में युवाओं की बढ़-...
इन्दिरेश अस्पताल में महिला सफाईकर्मियों से कथित मारपीट, पुलिस ने दीपक जायसवाल समेत छह के खिलाफ खोला केस

इन्दिरेश अस्पताल में महिला सफाईकर्मियों से कथित मारपीट, पुलिस ने दीपक जायसवाल समेत छह के खिलाफ खोला केस

Uncategorized
इन्दिरेश अस्पताल में महिला सफाईकर्मियों से कथित मारपीट, पुलिस ने दीपक जायसवाल समेत छह के खिलाफ खोला केस   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कार्यरत दो महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट, जानलेवा हमला तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पटेल नगर पुलिस ने कृष्णा हाउसकीपिंग, माता मंदिर रोड, अजबपुर के संचालक दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा हाउसकीपिंग के 4 सुपरवाइजर भी इस मामले में संदिग्ध पाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में अस्पताल की सफाई कर्मचारी मंजीत कौर एवं गीता देवी ने आरोप लगाया है कि कृष्णा हाउसकीपिंग के संचालक दीपक जायसवाल और विनोद नौटियाल के कहने पर 5-6 महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की तथा उन पर जानलेवा हमला किया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना के द...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा के ट्रैफिक प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, दो अहम पार्किंग परियोजनाओं पर तेज हुई तैयारी

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा के ट्रैफिक प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, दो अहम पार्किंग परियोजनाओं पर तेज हुई तैयारी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा के ट्रैफिक प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, दो अहम पार्किंग परियोजनाओं पर तेज हुई तैयारी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को आवास विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में कर्णप्रयाग एवं सिमली पार्किंग परियोजनाओं की विस्तृत वित्तीय समिति (डीएफसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के वित्तीय, तकनीकी और निर्माण संबंधी पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से चारधाम यात्रा के दौरान बढ़त...
मुख्यमंत्री धामी का युवाओं को बड़ा तोहफा, दिसंबर से पहले 2477 पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

मुख्यमंत्री धामी का युवाओं को बड़ा तोहफा, दिसंबर से पहले 2477 पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का युवाओं को बड़ा तोहफा, दिसंबर से पहले 2477 पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया   विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार एक बार फिर से सरकारी नौकरियों का पिटारा खोलने की तैयारी में है। इसी क्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, दिसंबर से पहले विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है। इन पदों की संख्या भी लगभग 1500 है। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब चार हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में पहुंच जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय ...