Saturday, November 7News That Matters

Author: admin

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी : बंशीधर तिवारी   

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी : बंशीधर तिवारी  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी : बंशीधर तिवारी   मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपने सख्त रुख को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। प्राधिकरण ने आज प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण कर रहे हैं। अभियान के तहत आकाश दीप भारद्वाज एवं अनीता वर्मा द्वारा किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान सहायक अभियंता राजेन्द्र बहुगुणा, अवर अभियंता मुनेश राणा, विजय सिंह एवं सुपरवाइजर सहित एमडीडीए की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देश पर अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदेशभर...
मंत्री जोशी ने पॉलीहाउस निर्माण की प्रगति पर भी नाराजगी जताई और अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए   

मंत्री जोशी ने पॉलीहाउस निर्माण की प्रगति पर भी नाराजगी जताई और अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मंत्री जोशी ने पॉलीहाउस निर्माण की प्रगति पर भी नाराजगी जताई और अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की। बैठक में कृषि मंत्री जोशी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा के दौरान कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप समय पर सेब के कार्टन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी फल भंडारण केंद्र शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, आराकोट में कोल्ड स्टोरेज और नौगांव में मंडी निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में अधिक से अधिक किसानों, स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिकों को प्रशिक...
कंडोली क्षेत्र का दौरा कर मंत्री गणेश जोशी ने कहा – विकास की गति तेज होगी, साथ ही जनता के अधिकार और हित रहेंगे सुरक्षित

कंडोली क्षेत्र का दौरा कर मंत्री गणेश जोशी ने कहा – विकास की गति तेज होगी, साथ ही जनता के अधिकार और हित रहेंगे सुरक्षित

Uncategorized
  कंडोली क्षेत्र का दौरा कर मंत्री गणेश जोशी ने कहा – विकास की गति तेज होगी, साथ ही जनता के अधिकार और हित रहेंगे सुरक्षित           कंडोली में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड परियोजना के क्षेत्र का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।   देहरादून, 27 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कंडोली पहुंचकर रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने परियोजना क्षेत्र में आ रहे कच्चे एवं पक्के मकानों के सर्वे कार्य को न्यायसंगत ढंग से पुनः करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रभावितों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी। इस अवसर पर...
यमुना नदी में मलबा आने से बनी झील को सुरक्षित ढंग से खोलने के कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तेजी से काम निपटाने के निर्देश

यमुना नदी में मलबा आने से बनी झील को सुरक्षित ढंग से खोलने के कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तेजी से काम निपटाने के निर्देश

Uncategorized
  यमुना नदी में मलबा आने से बनी झील को सुरक्षित ढंग से खोलने के कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को तेजी से काम निपटाने के निर्देश               मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील निर्मित हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी बढ़ाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जल भराव और मलब...
मुख्यमंत्री धामी ने ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया   

मुख्यमंत्री धामी ने ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया  

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है।उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। प्रधानमंत्री ज...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्री महाराज जी ने एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कर्मचारियों का किया आह्वान बोले आप सभी आपदा पीड़ितों की हर सम्भव मदद में अपना दे योगदान   

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्री महाराज जी ने एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कर्मचारियों का किया आह्वान बोले आप सभी आपदा पीड़ितों की हर सम्भव मदद में अपना दे योगदान  

आपकी सरकार
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्री महाराज जी ने एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कर्मचारियों का किया आह्वान बोले आप सभी आपदा पीड़ितों की हर सम्भव मदद में अपना दे योगदान   धराली से थराली चमोली तक एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने बढ़ाए मदद के हाथ देहरादून। पहले धराली उत्तरकाशी और अब चमोली में आई प्राकृतिक आपदा। दोनों जगह आपदा की मार ने कई परिवारों से उनका घर-आंगन, खेत खलियान, पशु मवेशी, रोजगार और सुख-चैन छीन लिया। कहीं खेत मलबे में दब गए, कहीं आशियाने नष्ट हो गए। कहीं मासूम बच्चों की शिक्षा और बुजुर्गों की दवा-दरकार अधर में लटक गई। ऐसे कठिन समय में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धराली उत्तरकाशी और थराली चमोली में इन पीड़ित परिवारों के लिए राहत, खाद्य सामग्री, दवाईयां और जरूरी उपकरण भेजकर न सिर्फ मदद की पहल की है, बल्कि मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण भी प्रस्...
डीएम सविन बंसल का आदेश—सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर तत्काल जांच कर ध्वस्तीकरण करें   

डीएम सविन बंसल का आदेश—सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर तत्काल जांच कर ध्वस्तीकरण करें  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  डीएम सविन बंसल का आदेश—सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर तत्काल जांच कर ध्वस्तीकरण करें   जिला प्रशासन देहरादून की कार्यप्रवृत्ति त्वरित एक्शन एवं समाधान की बन गई जिसमें मामले संज्ञान में आते निस्तारित किए जा रहे है। ऐसा ही एक प्रकरण सोमवार को जिलाधिकारी सविन बसंल के समक्ष जनता दर्शन में आया जब कुल्हाल में शक्ति नहर किनारे बसी सिंचाई विभाग की कालोनी जो एनएचआई द्वारा बल्लपुर पोंटा हाइवे निर्माण के लिए अधिग्रहित करते हुए सड़क निर्माण की है। शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में बताया कि एनएचएआई की अधिग्रहित सड़क किनारे की भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। यह शिकायत जनता दर्शन में जिलाधिकारी को 12 बजे प्राप्त हुई थी, तथा 2 घंटे के भीतर ही जनता दर्श...
ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए : मुख्यमंत्री   

ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए : मुख्यमंत्री  

उत्तराखंड, आपकी सरकार
  ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को बृहद स्तर पर संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और अधिक सशक्त बनाया जाए। आवश्यकता अनुसार इसमें नए पदों का सृजन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस' – 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन इस पर शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग मिलकर कार्यशालाओं का आयोजन करें तथा ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए विस्तृत एक...
यह पहल केवल औपचारिक मदद नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का ऐसा जीवंत उदाहरण है, जो आपदा की विभीषिका में पीड़ित परिवारों के लिए आशा की किरण साबित होगा   

यह पहल केवल औपचारिक मदद नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का ऐसा जीवंत उदाहरण है, जो आपदा की विभीषिका में पीड़ित परिवारों के लिए आशा की किरण साबित होगा  

उत्तराखंड
    यह पहल केवल औपचारिक मदद नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का ऐसा जीवंत उदाहरण है, जो आपदा की विभीषिका में पीड़ित परिवारों के लिए आशा की किरण साबित होगा     श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने थराली (चमोली) आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवम् खा़द्य सामग्री भेजी। सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. कुमुद सकलानी और रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि हम सभी प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही इस कठिनाई से उबरने की शक्ति प्राप्त हो। उन्होंने चमोली जनपद के अन्तर्गत आने वाले एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कर्मचारियों का आह्वान किया कि आप सभी...
क्रूर बिगड़ैल बेटों से परेशान असहाय विधवा मां की गुहार पर पहली बार जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट 1970 की विशेष शक्ति का किया सीधा प्रयोग, थाने-कचहरी और वकीलों की जटिल प्रक्रियाओं को दरकिनार कर दी न्याय की तत्काल गारंटी

क्रूर बिगड़ैल बेटों से परेशान असहाय विधवा मां की गुहार पर पहली बार जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट 1970 की विशेष शक्ति का किया सीधा प्रयोग, थाने-कचहरी और वकीलों की जटिल प्रक्रियाओं को दरकिनार कर दी न्याय की तत्काल गारंटी

Uncategorized
  क्रूर बिगड़ैल बेटों से परेशान असहाय विधवा मां की गुहार पर पहली बार जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट 1970 की विशेष शक्ति का किया सीधा प्रयोग, थाने-कचहरी और वकीलों की जटिल प्रक्रियाओं को दरकिनार कर दी न्याय की तत्काल गारंटी                   देहरादून दिनांक 25 अगस्त 2025; जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में विधवा महिला विजय लक्ष्मी पंवार पत्नी रव० मोहन सिंह पंवार, निवासी भागीरथपुरम, बंजारावाला ने जिलाधिकारी सविन बंसल से गुहार लगाई कि एक विधवा गरीब महिला है, उसके दोनो पुत्र, नशे के आदी व बिगड़े गडे हुये है और उन्हें मारते-पीटते है एवं हर समय पैसो की मांग करते है। कई बार उन्हें पुलिस एवं पार्षद ने भी समझाया, लेकिन वह सुधरने के बजाये और भी बिगड गये है। उनके पुत्र क्या करते हैं उन्हें नहीं पता है। लेकिन जब वह कभी 2 व 3...