Saturday, November 7News That Matters

Author: admin

घायल और जेल गए आंदोलनकारियों को 6000 रुपये तथा सक्रिय आंदोलनकारियों को 4500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है : धामी   

घायल और जेल गए आंदोलनकारियों को 6000 रुपये तथा सक्रिय आंदोलनकारियों को 4500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है : धामी  

उत्तराखंड
  घायल और जेल गए आंदोलनकारियों को 6000 रुपये तथा सक्रिय आंदोलनकारियों को 4500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए कृतसंकल्प होकर कार्य कर रही है। मंगलवार को मसूरी स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मसूरी में शहीद हुए आंदोलनकारी बलबीर सिंह नेगी, बेलमती चौहान, हंसा धनाई, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी और मदन मोहन ममगई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने हमारे बेहतर भविष्य के लिए अपना वर्तमान दांव पर लगाकर उत्तराखंड के नि...
क्षेत्र पंचायत कुडियाल में सुरक्षा की दृष्टि से हाई मास्क लाइट लगाने की मांग पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीडीओ और उरेडा को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।   

क्षेत्र पंचायत कुडियाल में सुरक्षा की दृष्टि से हाई मास्क लाइट लगाने की मांग पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीडीओ और उरेडा को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।  

आपकी सरकार
    क्षेत्र पंचायत कुडियाल में सुरक्षा की दृष्टि से हाई मास्क लाइट लगाने की मांग पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीडीओ और उरेडा को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।   जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। भारी बारिश के बावजूद बडी संख्या में फरियादी जनता दरवार पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 122 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण किया। सहसपुर निवासी विधवा महिला यशोदा देवी ने बताया साहब बैंक धोखाधड़ी कर रहा है, रजिस्ट्री नही लौटा रहा। मेरे स्व0 पति ने 10 लाख का लोन लिया था। उनकी मृत्यु से पहल...
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए     मुख्यमंत्री श्री धामी बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया तथा ग्रामीणों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हुड्डी नदी के चैनलाइजेशन हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।   इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने देवीपुरा क्षेत्र में पहुँचकर बाढ़ प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।   देवीपुरा क्षेत्र में सेना, NDRF, SDRF, राजस्व एवं ...
अग्निवीरों के भविष्य की चिंता, उत्तराखंड बना पहला राज्य जो देगा वर्दीधारी आरक्षण      

अग्निवीरों के भविष्य की चिंता, उत्तराखंड बना पहला राज्य जो देगा वर्दीधारी आरक्षण    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  अग्निवीरों के भविष्य की चिंता, उत्तराखंड बना पहला राज्य जो देगा वर्दीधारी आरक्षण     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वायदे को पूरा करते हुए, सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की ओर से विधिवित तौर पर उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में समूह ग के सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन हेतु सेवामुक्त अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025 जारी कर दी है। सैन्य बहुल प्रदेश होने के कारण उत्तराखंड सरकार के इस निर्णय को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इसी नियमावली के जरिए अब सेवामुक्त हुए अग्निवीरों को विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें पुलिस आरक्षी (नागरिक/पीएसी), उप...
मुख्यमंत्री ने कहा किनप्रोजेक्ट साथी के माध्यम से, आज आईआईटी और आईआईएससी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रोफेसर ऑनलाइन क्लासेज द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं   

मुख्यमंत्री ने कहा किनप्रोजेक्ट साथी के माध्यम से, आज आईआईटी और आईआईएससी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रोफेसर ऑनलाइन क्लासेज द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं  

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री ने कहा किनप्रोजेक्ट साथी के माध्यम से, आज आईआईटी और आईआईएससी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रोफेसर ऑनलाइन क्लासेज द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में ‘‘साथी केंद्र’’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश का सामाजिक और आर्थिक विकास उसकी शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने कहा कि आज इस नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल...
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान में लगभग 650 पूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को इस पेंशन का लाभ मिल रहा है      

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान में लगभग 650 पूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को इस पेंशन का लाभ मिल रहा है    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान में लगभग 650 पूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को इस पेंशन का लाभ मिल रहा है     देहरादून के बालावाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में आज 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स का 50वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वीर नारियों और वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सभी ने हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। अपने संबोधन में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्हें भी 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स में सेवा क...
उत्तराखंड में मौसम का कहर – चारधाम यात्रा रोकी गई      

उत्तराखंड में मौसम का कहर – चारधाम यात्रा रोकी गई    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  उत्तराखंड में मौसम का कहर – चारधाम यात्रा रोकी गई     उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंन...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने बताया— गुरु ही जीवन का सार, गुरु ही साक्षात परब्रह्म      

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने बताया— गुरु ही जीवन का सार, गुरु ही साक्षात परब्रह्म    

Uncategorized
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने बताया— गुरु ही जीवन का सार, गुरु ही साक्षात परब्रह्म   श्री गुरु राम राय जी महाराज का 339वां महानिर्वाण पर्व रविवार को पूरी श्रद्धा, भक्तिभाव और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा और गुरु कृपा का महत्व संगतों के समक्ष प्रकट किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि “गुरु ही साक्षात परब्रह्म हैं, गुरु के ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम ईश्वर की प्राप्ति कर सकते हैं। गुरु के बिना अध्यात्म का मार्ग अधूरा है। गुरु कृपा से ही शिष्य का जीवन सार्थक होता है।” रविवार को महानिर्वाण पर्व पर श्री झण्डे जी परिसर स्थित पवित्र सरोवर (तालाब) के किनारे श्री गुरु महाराज जी को तर्पण अर्पित किया गया। इसके पश्चात 17 पुरोह...
DM सविन बंसल के फैसले बने जनचर्चा का विषय, भू-कानून अभियान ने कहा ‘बदलाव के प्रतीक’   

DM सविन बंसल के फैसले बने जनचर्चा का विषय, भू-कानून अभियान ने कहा ‘बदलाव के प्रतीक’  

Uncategorized
  DM सविन बंसल के फैसले बने जनचर्चा का विषय, भू-कानून अभियान ने कहा 'बदलाव के प्रतीक'   देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है। विगत एक साल से जिलाधिकारी के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने जनहित में अनेक उत्कृष्ट निर्णय लिए है। मानव सेवा को समर्पित उनके उत्कृष्ट कार्यशैली से आज हर कोई प्रभावित है। जिलाधिकारी सविन बंसल की उत्कृष्ट कार्यशैली और असाधारण निर्णयों के लिए शनिवार को उत्तराखंड भूकानून अभियान के सदस्यों ने डीएम कार्यालय में एकत्रित होकर जिलाधिकारी को सम्मानित किया। उत्तराखंड भूकानून अभियान के सदस्यों ने डीएम को सरकारी भूमी पर अतिक्रमण के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने और जनहित में उनके द्वारा लिए जा रहे असाधारण और प्रशंसनीय निर्णयों के लिए अभिनंदन पत्र, पुष्पगुच्छ और शाल भेंटकर सम्मान किया। भू-क़ानून अभियान उत्तराख...
प्रशासन का जवाब – नहीं मिला कोई अवैध खनन! सिर्फ बयानबाज़ी – कोई सच्चाई नहीं पांडे जी!

प्रशासन का जवाब – नहीं मिला कोई अवैध खनन! सिर्फ बयानबाज़ी – कोई सच्चाई नहीं पांडे जी!

Uncategorized
  प्रशासन का जवाब – नहीं मिला कोई अवैध खनन! सिर्फ बयानबाज़ी – कोई सच्चाई नहीं पांडे जी! विधायक, गदरपुर द्वारा सोशल मीडिया पर दिये गये बयान के सम्बन्ध में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही व तथ्यात्मक स्थिति विधायक, गदरपुर अरविंद पांडे द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से तहसील गदरपुर एवं बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत नदी तल क्षेत्रों में 200 मीटर से 02 किमी तक चौड़ाई एवं 50 से 60 फीट गहरे गड्ढे कर अवैध खनन किये जाने का आरोप लगाया गया है। उक्त प्रकरण के दृष्टिगत दिनांक 30.08.2025 को राजस्व विभाग, चकबन्दी विभाग एवं भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम रत्नामड़ैया व केलाखेड़ा, तहसील बाजपुर, अंतर्गत बौर नदी व गडरी नदी तल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न तथ्य सामने आये: बौर नदी तल में जल प्रवाह अधिकतम 30-40 मीटर चौड़ाई तक सीमित पाया गया। ...