Saturday, November 7News That Matters

Author: admin

खेल मैदान विवाद में कोर्ट ने सुनाया सत्य का फैसला, एसजीआरआर भोगपुर विजयी   

खेल मैदान विवाद में कोर्ट ने सुनाया सत्य का फैसला, एसजीआरआर भोगपुर विजयी  

आपकी सरकार
  खेल मैदान विवाद में कोर्ट ने सुनाया सत्य का फैसला, एसजीआरआर भोगपुर विजयी   एसजीआरआर इंटर कॉलेज भोगपुर की खेल भूमि से जुड़े लंबे समय से चल रहे विवाद में न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कॉलेज प्रबंधन के पक्ष में निर्णय दिया है। सिविल जज (जूनियर डिविजन) ऋषिकेश की अदालत ने पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और दलीलों को अस्वीकार करते हुए स्पष्ट कहा कि उक्त खेल मैदान (भूमि) का स्वामित्व और संचालन श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भोगपुर के पास ही रहेगा। अदालत के इस निर्णय से विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय जनता में हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि वर्ष 1950 में श्री गुरु राम राय दरबार साहिब द्वारा ग्रामीण एवं निर्धन छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से भोगपुर में यह विद्यालय स्थापित किया गया था। इस विद्यालय के लिए तत्कालीन समय...
मंत्री जोशी ने कहा कि नाबार्ड ने उत्तराखंड जैसे राज्य में कृषि एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है   

मंत्री जोशी ने कहा कि नाबार्ड ने उत्तराखंड जैसे राज्य में कृषि एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मंत्री जोशी ने कहा कि नाबार्ड ने उत्तराखंड जैसे राज्य में कृषि एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है       प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज आईटी पार्क सहस्त्रधारा स्थित नाबार्ड के कार्यालय में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा दो दिवसीय 'सेब महोत्सव 2.0' का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनपदों से लगे स्टोलों का भी अवलोकन कर किसानों से संवाद भी किया। नाबार्ड ने पिछले वर्ष भी एक दिवसीय 'सेब महोत्सव 1.0' का आयोजन किया था। इस महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य के सेब एवं कीवी उत्पादक कृषकों एवं कृषक उत्पादक संगठनों को ग्राहकों से सीधे जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इसके पिछले संस्करण की सफलता से प्रेरित होकर इस वर्ष 'सेब महोत्सव 2.0' का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कृ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी मशीनें तैनात, भूस्खलन प्रभावित मार्गों की सफाई जारी      

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी मशीनें तैनात, भूस्खलन प्रभावित मार्गों की सफाई जारी    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी मशीनें तैनात, भूस्खलन प्रभावित मार्गों की सफाई जारी     देहरादून। चारधाम यात्रा फिर रफ्तार पकड़ गई है। बारिश और बर्फबारी के बावजूद यात्रियों में भारी उत्साह बना हुआ है। केदारनाथ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आज बुधवार को यहां श्रद्धालुओं की संख्या 16 लाख 52 हजार के पार पहुंच गई, जबकि अभी धाम कपाट बंद होने में 14 दिन का समय बचा है। वर्ष 2024 में पूरे यात्राकाल में 16 लाख 52 हजार 76 यात्री केदार दर्शन के लिए पहुंचे थे। बुधवार को केदारनाथ धाम में 5614 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदार धाम के कपाट आगामी 23 अक्टूबर को भैयादूज के अवसर पर बंद होंगे। अभी यात्रा 15 दिन और चलेगी। इस प्रकार यहां यात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी अब यात्रियों की संख्या...
मुख्यमंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना में संरेखण में अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्रों को भी जोड़ने की संभावनाओं पर विचार करने और टनल के साथ-साथ सड़क का प्रावधान करने का अनुरोध केन्द्रीय रेल मंत्री से किया   

मुख्यमंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना में संरेखण में अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्रों को भी जोड़ने की संभावनाओं पर विचार करने और टनल के साथ-साथ सड़क का प्रावधान करने का अनुरोध केन्द्रीय रेल मंत्री से किया  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना में संरेखण में अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्रों को भी जोड़ने की संभावनाओं पर विचार करने और टनल के साथ-साथ सड़क का प्रावधान करने का अनुरोध केन्द्रीय रेल मंत्री से किया     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल अवसंरचना के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों के विस्तार/सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण व्ययभार वहन करते हुए पूर्ण कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किये ज...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 647 मेगावाट क्षमता वाली सात जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति हेतु किया अनुरोध   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 647 मेगावाट क्षमता वाली सात जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति हेतु किया अनुरोध  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 647 मेगावाट क्षमता वाली सात जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति हेतु किया अनुरोध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर उत्तराखंड में सात जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 मेगावाट) के विकास एवं निर्माण की स्वीकृति हेतु समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गंगा और उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से युवाओं को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने हेतु हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गौलापार क्षेत्र में लगभग 12.317 हैक्टेयर वन भूमि हस्तान्तरित करने का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकार...
सेवा की परिभाषा बदल रहे हैं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल – सरकार का सहयोग, महाराज जी का संकल्प      

सेवा की परिभाषा बदल रहे हैं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल – सरकार का सहयोग, महाराज जी का संकल्प    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  सेवा की परिभाषा बदल रहे हैं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल – सरकार का सहयोग, महाराज जी का संकल्प       उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण, जो सालो से पर्वतीय हक और संतुलित विकास की प्रतीक रही है, अब एक और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रही है। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन/ विश्वविद्यालय / मेडिकल कॉलेज और उसके अंतर्गत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा — सरकार के सहयोगी संस्थान के रूप में — गैरसैंण में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस सेवा यज्ञ का श्रेय जाता है श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन व विश्वविद्यालय अस्पताल के अध्यक्ष, परम पूज्य श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज जी को, जिनके कुशल मार्गदर्शन, संकल्प और समाजसेवा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता ने इस आयोजन को संभव बनाया। *सेवा ही जीवन ह...
जिलाधिकारी सविन बंसल की संवेदनशील पहल से बटोली गांव में अब बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति शुरू      

जिलाधिकारी सविन बंसल की संवेदनशील पहल से बटोली गांव में अब बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति शुरू    

Uncategorized
  जिलाधिकारी सविन बंसल की संवेदनशील पहल से बटोली गांव में अब बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति शुरू     जिला प्रशासन ने बरसात थमते ही 07 दिन भीतर ही आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली को संपर्क मार्ग से जोड़ दिया है। अब बटोली गांव में वहां पहुंचने लगे हैं। सहसपुर ब्लॉक मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली का सड़क संपर्क टूटने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी थी। अतिवृष्टि के कारण खाई युक्त बने टीले में परिवर्तित शेरू खाला के रास्ता, जिसे बनाने में महीनों का समय लगता, जिला प्रशासन ने तब रातों रात रास्ता तैयार कराने के साथ ही वैकल्पिक मार्ग भी बनाया था। वर्षाकाल में पूरे 03 महीने तक रास्ता सुचारू रखने के लिए  क्षेत्र 24×7 मैनपावर मशीनरी भी तैनात की गई थी । जिलाधिकारी सविन बसंल का 11 जुलाई को किए गए आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली भ्रमण ...
धामी का विज़न: अल्पसंख्यक छात्रों को भी मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं में समान मंच   

धामी का विज़न: अल्पसंख्यक छात्रों को भी मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं में समान मंच  

उत्तराखंड, आपकी सरकार
  धामी का विज़न: अल्पसंख्यक छात्रों को भी मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं में समान मंच उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जो राज्य के भविष्य को नई दिशा देने वाले साबित हो रहे हैं। इन्हीं बड़े निर्णयों की श्रृंखला में अब एक और ऐतिहासिक कदम जुड़ गया है। गैरसैंण में आयोजित मानसून सत्र के दौरान पारित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक- 2025 को राजभवन की मंज़ूरी मिल गई है। इसके साथ ही इस विधेयक के कानून बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस कानून के लागू होने से राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू होगा। विधेयक के प्रावधानों के तहत अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, जो राज्य में संचालित अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों को मान्यता प्रदान करने का कार्य करेगा। यह व्यवस्था शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत बनाएगी। सबसे अहम पहलू...
जिलाधिकारी सविन बंसल बोले – गरीब, असहाय और अक्षम लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है।   

जिलाधिकारी सविन बंसल बोले – गरीब, असहाय और अक्षम लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है।  

उत्तराखंड, आपकी सरकार
  जिलाधिकारी सविन बंसल बोले – गरीब, असहाय और अक्षम लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है। जिलाधिकारी सविन बसंल सक्रिय राइफल क्लब फंड से आज 06 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.50 लाख की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए गए प्रत्येक लाभार्थी को वितरित किए 25-25 हजार आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। जिलाधिकारी ने कहा कि राइफल क्लब मूलभूत सुविधाओं से हटकर एक लक्सरी ट्रंाजेक्शन है। इसका उपयोग सीएसआर गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। डीएम ने समाज में असहाय लोगों को चिन्हित करने के लिए ग्राउंड स्टाफ एवं इसमें काम कर रहे अधिकारियों की भी प्रशंसा की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रथमबार रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहायों के सहायतार्थ किया जा रहा है। जिसमें जीर्णशीर्ण मकान की मरम...
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है   

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है  

Uncategorized
  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य में खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार किए गए खेल अवसंरचना का नियमित रख-रखाव और उसके प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि राज्य में खेल गतिविधियों को निरंतर गति मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इन परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में बनने व...