Friday, November 6News That Matters

Author: admin

मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे शीघ्र अपने जीवन को पुनः पटरी पर ला सकें

आपकी सरकार
  मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे शीघ्र अपने जीवन को पुनः पटरी पर ला सकें   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सहस्त्रधारा क्षेत्र में सितम्बर माह में आई दैवीय आपदा से प्रभावित 12 परिवारों को उनके आवास एवं दुकानों के पुनर्निर्माण के लिए निर्माण सामग्री जैसे ईंट, सरिया, टिन चादर आदि के वाहन भेजकर उन्हें प्रदान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे शीघ्र अपने जीवन को पुनः पटरी पर ला सकें। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों की मदद करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। काबीना मंत्री ने प्रभाव...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंभ नगरी हरिद्वार का देश-दुनिया में विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंभ नगरी हरिद्वार का देश-दुनिया में विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ ही सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के साथ ही आगामी कुंभ मेले को दिव्य, भव्य ढंग से आयोजित करने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारियों एवं साधु-संतो से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में कुंभ मेला का आयोजन प्रदेश के लिए बहुत बड़ा सुअवसर है। देश व दुनिया में कुंभ मेला एवं कुंभ नगरी हरिद्वार का अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है। राज्य सरकार कुंभ मेल...

स्टार्टअप इंडिया’, ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी योजनाओं के माध्यम से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त रूप से आगे बढ़ रहा है:धामी

Uncategorized
स्टार्टअप इंडिया’, ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी योजनाओं के माध्यम से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त रूप से आगे बढ़ रहा है:धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘अटल-मोदी सुशासन यात्रा’ में प्रतिभाग किया और जनसभा को संबोधित किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आंध्रप्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित इस यात्रा में उपस्थित होकर वह स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं मानवीय मूल्यों का जीवंत प्...

20 दिसंबर तक केएमवीएन–जीएमवीएन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के मुख्यमंत्री के निर्देश

Uncategorized
20 दिसंबर तक केएमवीएन–जीएमवीएन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के मुख्यमंत्री के निर्देश   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए स्नो लेपर्ड साइटिंग, हेली-स्कीइंग तथा हिमालयन कार रैली को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आगामी 20 दिसंबर तक शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत केएमवीएन एवं जीएमवीएन की सभी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को दुरुस्त करने तथा होटल मालिकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं।   मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिलों के प्रमुख पर्यटक स्थलों से संबंधित सड़क, होटल एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं पूर्ण रूप से दुरुस्त होनी चाहिए। मुख्यमंत्री स्वयं सड़क मार्ग से यात्रा कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही शीतकालीन यात्रा के प्रोत्साहन से जुड़े...

एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर का 841 मरीजों ने उठाया लाभ

आपकी सरकार
एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर का 841 मरीजों ने उठाया लाभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून एवम् रोटरी पाॅवटा साहिब के सौजन्य से ज्ञान चंद गोयल धमार्थ भवन, तारुवाला रोड़, पाॅवटा साहिब में शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 841 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। शनिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अंशुल गोयल, प्रेसीडेंट रोटरी पाॅवटा साहिब एवम् शान्ति स्वरूप गुप्ता, सचिव रोटरी पाॅवटा साहिब एवम् डाॅ पंकज कुमार गर्ग, वरिष्ठ कैंसर सर्जन, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि अंशुल...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शीतकालीन यात्रा की पहल के माध्यम से वर्षभर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शीतकालीन यात्रा की पहल के माध्यम से वर्षभर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया तथा कॉन्फ्रेंस स्थल पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण कर स्थानीय कला एवं शिल्प को प्रोत्साहन दिया। देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स भाग ले रहे हैं। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी” थीम पर केंद्रित है। ...

बालक व बालिका 400 मीटर रिले दौड़ में एमबीबीएस 2021 व 2022 बैच की शानदार जीत, एटलिटिका-2025 में छाए श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट के खिलाड़ी

Uncategorized
  बालक व बालिका 400 मीटर रिले दौड़ में एमबीबीएस 2021 व 2022 बैच की शानदार जीत, एटलिटिका-2025 में छाए श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट के खिलाड़ी     देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। तीन दिवसयी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्पर्धाएं खेली गईं। एमबीबीएस बैच 2021 के खिलाडियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आॅवरआॅल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मलिक एवम् डाॅ संजय साधु चेयरपर्सन, खेल आयोजन समिति ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शनिवार को एटलिटिका-2025 के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार ने 1200 करोड़ रुपये की लागत से नई सेब नीति, कीवी नीति, स्टेट मिलेट मिशन और ड्रैगन फ्रूट नीति जैसी कई योजनाओं को लागू किया है।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार ने 1200 करोड़ रुपये की लागत से नई सेब नीति, कीवी नीति, स्टेट मिलेट मिशन और ड्रैगन फ्रूट नीति जैसी कई योजनाओं को लागू किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ किया। उन्होंने सेटेलाइट सेन्टर भाऊवाला का लोकार्पण एवं सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई स्थित ए.एम.एस (C-14) प्रयोगशाला का भी शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 5 सेटेलाइट सेन्टरों का भी शिलान्यास किया। यह सेटेलाइट सेंटर - परसारी ( चमोली ), रैथल ( उत्तरकाशी), भैसोड़ी ( अल्मोड़ा), खतेड़ा ( चंपावत) एवं विषाड ( पिथौरागढ़) में स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सुगंध पौधा केन्द्र और डाबर इंडिया लिमिटेड के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर भी किए...

डीएम सविन बंसल के संज्ञान से विधवा कमलेश व नामिनी पुत्री प्रीति को राहत, बैंक की धमकियों पर लगा विराम

Uncategorized
  डीएम सविन बंसल के संज्ञान से विधवा कमलेश व नामिनी पुत्री प्रीति को राहत, बैंक की धमकियों पर लगा विराम     जनपद देहरादून में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एक बुजुर्ग विधवा कमलेश तथा उनकी नामिनी असहाय पुत्री प्रीति को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने तथा बीमित ऋण पर क्लेम प्राप्त होने के बावजूद अतिरिक्त धनराशि जमा कराने के मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल के हस्तक्षेप से पीड़िता को न्याय मिला है। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए बैंक की 3.30 लाख की आरसी काटी गई, जिसके उपरांत बैंक ने 24 घंटे के भीतर 3.30 लाख रुपये का चेक नामिनी पुत्री प्रीति के नाम जारी कर दिया। विगत दिवस जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में प्रीति सिंह ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनके पिता स्व0 राजेन्द्र पाल ने वर्ष 2023 में बैंक ऑफ बड़ौदा से  रू0 13 लाख का ऋण लिया था। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारिय...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के स्थानीय होटल में आयोजित कुमाऊँ उदय सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया । मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह में सम्मानित हुए व्यक्तियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमर उजाला समाचार पत्र 1948 से संचालित है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला के संस्थापक डोरीलाल जी ने 1948 में जो एक पौधा लगाया था आज वो एक बहुत बड़ा वट वृक्ष बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी रजत जयंती वर्ष मनाया है, प्रदेश में अनेक उत्कृष्ट कार्य हुए हैं। सरकार प्रदेश को देश मे अग्रणी बनाने के लिए ल...