Wednesday, June 4News That Matters

स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के बी.एससी. यौगिक साइंस के छात्र सुमीर ज्ञवाली को द्वितीय एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप 2025 के लिए चुना गया  

 

स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के बी.एससी. यौगिक साइंस के छात्र सुमीर ज्ञवाली को द्वितीय एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप 2025 के लिए चुना गया

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी ने शिक्षा, खेल और वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्वविद्यालय का यह संकाय न केवल अकादमिक गुणवत्ता का केंद्र है, बल्कि संस्कार, संस्कृति और समग्र स्वास्थ्य की शिक्षा का अभिन्न अंग भी है। यहां विद्यार्थियों को योग और नेचुरोपैथी के साथ-साथ अनुसंधान, खेल और वैश्विक दृष्टिकोण से भी समृद्ध किया जाता है। स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी की इन उपलब्धियों ने न केवल भारतीय शिक्षा प्रणाली की समृद्धता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया, बल्कि योग, प्राकृतिक चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी के नए द्वार भी खोले हैं।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी ने हाल ही में जिन उल्लेखनीय उपलब्धियों को हासिल किया है, उन्होंने न केवल संस्थान को गौरवान्वित किया है, बल्कि उत्तराखंड और पूरे भारत को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी ने अपनी निरंतर सफलता और समर्पण के साथ, योग शिक्षा के क्षेत्र में एक नई परिभाषा स्थापित की है। यह संकाय न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है, बल्कि अपने छात्रों की उपलब्धियों, योग और स्वास्थ्य क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।

सुमिर ज्ञवाली को एशियन योगासन खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी जहां एक ओर शिक्षा में उच्च मानकों को स्थापित कर रहा है, वहीं इसके छात्र खेलों के मैदान में भी झंडे गाड़ रहे हैं। स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के बी.एससी. यौगिक साइंस के छात्र सुमीर ज्ञवाली को द्वितीय एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप 2025 के लिए चुना गया। 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित हुए दूसरी एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता में 21 एशियाई देशों के 170 से अधिक शीर्ष एथलीटों ने भाग लिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के छात्र सुमीर ज्ञवाली को द्वितीय एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। सुमीर की इस उपलब्धि ने न केवल विश्वविद्यालय का, बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया है। सुमिर को यह स्वर्ण पदक 28-35 आयुवर्ग के सुपाइन इंडिविजुअल सिनियर-ए श्रेणी में मिला है। सुमिर जिला और राज्य स्तर पर मुकाबलों में अव्वल रहने के बाद दिल्ली में ट्रॉयल के बाद चैंपियनशिप तक पहुंचे और स्वर्ण पदक हासिल किया। चैंपियनशिप में जापान, चीन, ईरान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, मलेशिया और यूएई सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

5वीं राष्ट्रीय योगासन खेल चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई पदक जीत चुके सुमीर अपनी लगन, मेहनत और योग के प्रति समर्पण से निरंतर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। बीएससी यौगिक साइंस के छात्र सुमिर ज्ञवाली ने 5वीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2024 (तुमकुरु, कर्नाटक) में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। सुमिर ने अपनी योग प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

अनुराग सैनी का 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन

स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग सैनी का 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन हुआ। यह आयोजन 12 एवं 13 जनवरी 2025 को उत्तराखंड राज्य में किया गया। अनुराग सैनी को आर्टिस्टिक सिंगल पुरुष वर्ग के लिए चयनित किया गया। यह चयन राज्य स्तरीय ट्रायल्स के माध्यम से हुआ, जिसमें राज्य के सभी जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं शुभांशी अग्रवाल ने महिला वर्ग में चैथा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।

दून योग महोत्सव में उत्कृष्ट प्रस्तुति

स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के छात्रों ने 11 अप्रैल 2025 को दून योग महोत्सव में शक्ति, शालीनता और समर्पण का प्रदर्शन किया, जिसमें कई योग श्रेणियों में स्वर्ण पदक और शीर्ष स्थान जीते। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, खेल मंत्रालय द्वारा विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इसमें कलात्मक जोड़ी में कनिका शर्मा और अमीषा नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कलात्मक जोड़ी में कृतिका और साक्षी द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि पारंपरिक श्रेणी में नैन्सी ने प्रथम और पारंपरिक श्रेणी में अनुराधा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पारंपरिक श्रेणी में प्रिया सामंत तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार लयबद्ध जोड़ी में नैन्सी और प्रिया ने प्रथम तथा लयबद्ध जोड़ी में कृतिका और साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय योगासन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा 01दिसम्बर 2024 से 04 जनवरी 2025 तक आयोजित प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ‘खेल महाकुंभ 2024‘ में स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी योग कौशल प्रतिभा का अद्भुत परिचय दिया और 05 स्वर्ण, 04 रजत और 02 कांस्य कुल 11 पदक जीतकर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, समर्पण और उनके प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, जो योग के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की अग्रणी भूमिका को और मजबूत करता है।
योगासन आर्टिस्टिक जोड़ी वर्ग में-स्वर्ण पदक- अनुराधा एवं ज्योति पैन्यूली
आर्टिस्टिक जोड़ी वर्ग में रजत पदक-अंजलि एवं स्नेहा भट्ट
योगासन रिदमिक जोड़ी वर्ग में-स्वर्ण पदक-नैंसी राणा एवं प्रिया सामंत
योगासन रिदमिक जोड़ी वर्ग में-कांस्य पदक-कनिका शर्मा एवं अंबिका
इन छात्रों की सफलता ने विश्वविद्यालय के यौगिक शिक्षा क्षेत्र में प्रगति और उत्कृष्टता की दिशा में एक नई मिसाल कायम की है।

38वें राष्ट्रीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन

महिला राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप 2023-24 का आयोजन योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया था, जिसे भारत सरकार के युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी की एमएससी चैथे सेमेस्टर की छात्रा शुभांशी अग्रवाल का चयन 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ। शुभांशी ने आर्टिस्टिक सोलो श्रेणी में 11वीं, आर्टिस्टिक पेयर में 13वीं, और आर्टिस्टिक ग्रुप में 5वीं रैंक प्राप्त की। शुभांशी का यह सफर केवल जीत का नहीं, बल्कि अनगिनत अभ्यास घंटों, अनुशासन, अटूट संकल्प और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतीक है।

उत्तम अग्रहरी का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी के छात्र उत्तम अग्रहरी ने योग साधना के क्षेत्र में अतुलनीय उपलब्धि हासिल करते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। उत्तम अग्रहरी ने 21 जून, 2020 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ताड़ासन योग का सबसे लंबे समय तक प्रदर्शन कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उत्तम नेे 16 जून, 2019 को अंधेरी, मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित कंट्री क्लब में सुबह 6 बजे से 7ः15 बजे तक, कुल 45 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी स्थान बनाया। उनकी यह उत्कृष्ट उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।

विदेशी छात्रों का योग प्रशिक्षण शिविर में आगमन

स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी द्वारा 10 व 11 फरवरी 2025 को आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षण शिविर में वियतनाम से आए 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया और योगासनों एवं प्राणायाम के महत्व को समझा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रचार-प्रसार के माध्यम से श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना था, जो विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। इस शिविर ने भारतीय योग के महत्व को वैश्विक मंच पर फैलाने में अहम भूमिका निभाई और श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय को वैश्विक योग प्रशिक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर प्रदान किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के अनुसार श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान की दृष्टि और सांस्कृतिक मूल्यों ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने इस पहल को अत्यंत सराहा और भारतीय संस्कृति से गहरे रूप में जुड़ने का अनुभव किया। विदेशी छात्रों ने न केवल योग और ध्यान की विविध शैलियों का अभ्यास किया, बल्कि उन्होंने आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और स्थानीय जीवनशैली को भी निकट से जाना। यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को अनुभव करने का एक माध्यम बनी। स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी की इन उपलब्धियों ने विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। यह दौरा वैश्विक शैक्षणिक गठबंधन और भारतीय योग, प्राकृतिक चिकित्सा की अंतर्राष्ट्रीय पहचान को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की दिशा में हस्ताक्षर

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है, बल्कि यह योग, प्राकृतिक चिकित्सा और वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान का केंद्र भी बनता जा रहा है। इसी दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और वियतनाम की ग्रीनलाइफ कंपनी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। 11 फरवरी 2025 को हुए एमओयू योग शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने, मानव संसाधनों के साझा उपयोग और भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के समन्वय पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान एक-दूसरे के शैक्षणिक मानव संसाधनों को साझा करेंगे, जिससे उनके छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त, दोनों संस्थान योग शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग करेंगे। इसमें संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम, सम्मेलन और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह समझौता योग और शिक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी का प्रतीक है, जो दोनों संस्थानों के छात्रों के लिए शैक्षिक और सांस्कृतिक अनुभवों को समृद्ध करेगा, जिनमें संयुक्त शोध, फैकल्टी एक्सचेंज, स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम और संयुक्त कार्यशालाओं के आयोजन जैसे बिंदु शामिल हैं।

राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 2-3 सितंबर 2023 को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, संयुक्त राज्य अमेरिका और चेक गणराज्य, ताइवान के योग विशेषज्ञों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके साथ ही देश के 18 राज्यों से 180 प्रतिभागी, 40 रेफरी और निर्णायक मंडल के 10 सदस्य इस आयोजन में शामिल रहे। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी और योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

योग शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन भविष्य

यदि आप एक ऐसे भविष्य की तलाश में हैं जहां शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती है तो श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी आपका स्वागत करता है।
स्कूल ऑफ यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों का विवरण-
1. योग विज्ञान में बी-एससी
2. योग विज्ञान में एम-एससी
3. योग विज्ञान और प्राकृतिक चिकित्सा में एम-एससी
4. योग विज्ञान और वैकल्पिक चिकित्सा में एम-एससी
5. मानव चेतना और योग विज्ञान में एम-ए
6. योग विज्ञान में पीएच-डी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *