Wednesday, November 18News That Matters

 11 लाख का चेक बाउंस कराकर स्वर्ण भूमि ज्वेलर्स का भुगतान अटकाया, कोर्ट में लगातार गैरहाजिरी के बाद आरोपी गिरफ्तार



11 लाख का चेक बाउंस कराकर स्वर्ण भूमि ज्वेलर्स का भुगतान अटकाया, कोर्ट में लगातार गैरहाजिरी के बाद आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

देहरादून।

देहरादून में चेक बाउंस के मामले में न्यायालय की लगातार पेशियों से गैरहाजिर चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राहुल मैसोन

निवासी मकान नंबर 1/57, एमडीडीए कॉलोनी, केदारपुरम, देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी का केशव ज्वेलर्स के नाम से प्रतिष्ठान बताया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने स्वर्ण भूमि ज्वेलर्स से 11 लाख रुपये की ज्वेलरी खरीदी थी। इसके भुगतान के लिए दिया गया 11 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया। भुगतान नहीं होने के बाद स्वर्ण भूमि ज्वेलर्स की ओर से आरोपी के खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 के तहत न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया।

 

वर्ष 2023 से यह मामला माननीय न्यायालय में लगातार विचाराधीन है । इस दौरान आरोपी बार-बार न्यायालय में पेशी से गैरहाजिर रहा। न्यायालय की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट के क्रम में पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

11 लाख रुपये की ज्वेलरी के भुगतान से जुड़ा यह मामला वर्ष 2023 से न्यायालय में चल रहा है । लगातार पेशी से गैरहाजिरी के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई और अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस बात की जानकारी वादी के अधिवक्ता विवेक जैन द्वारा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *