Monday, October 12News That Matters

सृष्टि कंडारी प्रकरण में मुख्यमंत्री धामी द्वारा CB-CID जांच के निर्देश पर विधायक विनोद कंडारी ने जताया आभार



सृष्टि कंडारी प्रकरण में मुख्यमंत्री धामी द्वारा CB-CID जांच के निर्देश पर विधायक विनोद कंडारी ने जताया आभार

 

 

 

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि उन्होंने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच की मांग की।

विधायक के अनुसार, मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल गृह सचिव को जांच CB-CID को सौंपने के लिखित निर्देश जारी किए हैं।

विनोद कंडारी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जांच निष्पक्ष होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखने, जांच एजेंसियों का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *