Wednesday, November 4News That Matters

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट चिन्यालीसौड़ से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया । वाहन संख्या UK10A 0571 लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था।



जनपद उत्तरकाशी में वाहन दुर्घटना, SDRF द्वारा मौके पर किया गया रेस्क्यू कार्य

आज दिनाँक 19 नवम्बर 2022 को थाना धरासू द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि धरासू बैंड से आगे बड़कोट मार्ग पर कल्याणी नामक स्थान पर एक अल्टो कार खाई में गिर गई है।

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट चिन्यालीसौड़ से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया । वाहन संख्या UK10A 0571 लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। रेस्क्यू टीम के बैक अप के लिए SDRF टीम पोस्ट उजैली भी एक रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।टीम द्वारा रोप के सहायता से रैपलिंग करते हुए वाहन तक पहुंच बनाई गई। कार में छः लोग सवार थे जिसमें से एक घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया । तदुपरांत पांच शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों के नाम/पता

1) गंगा देवी आयु 67 वर्ष पत्नी श्री अमर सिंह निवासी पुरोला, उत्तरकाशी
2) प्रेम लाल निवासी टीचर कॉलोनी, उत्तरकाशी
3) बलबीर सिंह चौहान आयु 67 वर्ष पुत्र श्री कुंदन सिंह चौहान , निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी
4) श्यामली आयु 56 वर्ष पत्नी श्री प्रेमलाल, उत्तरकाशी
5) अमर सिंह आयु 70 वर्ष पुत्र विरजी , उत्तरकाशी

घायल का नाम/पता
1) रामकली, आयु 70 वर्ष निवासी, उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *